शकीरा ने किया पूर्व कर्मचारियों पर मुकदमा
गायिका शकीरा अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ जबरन वसूली और मानहानि का मुकदमा कर रही हैं। 11 साल तक शकीरा के साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों ने पैसे न देने पर निजी जीवन की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दी है।
लंदन। गायिका शकीरा अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ जबरन वसूली और मानहानि का मुकदमा कर रही हैं। 11 साल तक शकीरा के साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों ने पैसे न देने पर निजी जीवन की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दी है।
सूत्रों के अनुसार शकीरा ने कहा कि उनके पूर्व कर्मचारी धमकी दे रहे हैं कि अगर वह उन्हें 3,12,500 पाउंड नहीं देती तो वे उनके निजी जीवन की जानकारी को सार्वजनिक कर देंगे। ग्यारह वर्षो तक उनके साथ काम करने वाले दोनों कर्मचारियों को हाल ही में अज्ञात कारणों की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था।
शकीरा के वकील एक्सेक्यूइल ए. कैमेरिनी ने कोलंबिया के एक समाचार पत्र को बताया, पैसे के लिए मेरी मुवक्किल की निजी जानकारी का फायदा उठाकर उसे नुकसान पहुंचाने और बदनाम करने वाले इरादों के स्पष्ट सबूत नजर आ रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर