विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahrukh-Gauri Fight Video: शाह रुख-गौरी के बीच खर्चों को लेकर हुई लड़ाई, फोन पर जमकर डांट लगाते दिखे एक्टर

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 10 Feb 2023 01:53 PM (IST)

शाह रुख और गौरी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों बीते 32 सालों से साथ हैं। दोनों ...और पढ़ें

Photo Credit : Shahrukh Khan Gauri Khan Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Shahrukh Khan Gauri Khan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah rukh Khan-Gauri Khan Fight Video Viral: बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। बी-टाउन में शाह रुख और गौरी खान की जोड़ी को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों को हमेशा ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है, लेकिन अब उनका जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर और सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। इस वीडियों में शाह रुख और गौरी दोनों बहसबाजी करते दिख रहे हैं।

फोन पर गौरी से बहसबाजी करते दिखे शाह रुख

शाह रुख खान का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि कई सालों पुराना है। इस वीडियो में शाह रुख के साथ उनके खास दोस्त करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण ही इस पूरे झगड़े की जड़ हैं। करण उनकी लड़ाई को सुलझाने की बजाय इसे और बढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बता दें, शाह रुख फोन पर गौरी से अपने स्लीप पैटर्न पर लड़ते दिख रहे हैं, तो करण उन्हें बता रहें कि गौरी को क्या जवाब देना है।

शाह रुख ने इस तरह की पत्नी गौरी से बात

शाह रुख खान फोन पर गौरी से बात करते हुए कहते हैं, 'यार गौरी तू ये बातें छोड़ दे ना तो बेटर है तेरे लिए लाइफ में। मुझे इतने सालों से जानती हो फिर भी मेरे स्लीप पैटर्न पर बात कर रही हो। तू रिलैक्स कर यार। मैं 44 साल का हूं। इतना तो हैंडल कर सकता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by SRK VIBE (@srkvibe2.0)

करण ने कही ये बात...

वहीं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण, शाह रुख से जो बातें कहते हैं उसी बात को रिपीट कर वो गौरी से बोलते हैं। शाह रुख कहते हैं, 'करण कह रहा है कि तुम्हारी सारी चिंताए फेक हैं। जैसा तुम जानती हो मेरी इकनॉमिक सिचुएशन जानती हो, अपनी शॉपिंग में कटौती करो। करण ने कहा है शॉपिंग बंद करो।' बता दें कि आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, शाह रुख और गौरी के बीच की ये नोकझोंक सीरियस नहीं है, बल्कि किंग खान अपनी पत्नी को परेशान करते हुए काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

'पठान' को लेकर हैं सुर्खियों में

शाह रुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 4 सालों बाद शाह रुख ने फिल्म 'पठान' से कमबैक किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म में शाह रुख के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।