शाहरुख़ खान के 36 मिलियन फॉलोवर्स, 26 साल पहले हुआ था चमत्कार
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ज़ीरो इस साल 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
मुंबई। शाहरुख़ खान जब से ज़ीरो बने हैं लगता है तब से उनकी और ज्यादा प्रसिद्धी बढ़ रही है। इसका प्रमाण उनके ट्विटर फॉलोवर्स हैं। जी हां, यह कोई चमत्कार नहीं। हाल ही में शाहरुख़ खान के ट्विटर पर 36 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। और एक और खास बात कि, शाहरुख़ खान की फिल्म चमत्कार ने आज 26 साल पूरे कर लिए हैं।
बॉलीवुड के बादशाह कहलाये जाने वाले शाहरुख़ खान के फॉलोवर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 36 मिलियन हो गई है। एेसा होती है शाहरुख़ के कई फैन क्लब ने उन्होंने ट्विटर पर बधाई दी। इसके साथ ही शाहरुख़ ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में 26 साल पूरे किए थे जो भी एक खास मौका था। अब एक और नई बात यह है कि, शाहरुख़ की फिल्म चमत्कार ने आज मतलब 8 जुलाई को 26 साल पूरे कर लिए हैं। जी हां, आज ही के दिन 1992 में शाहरुख़ खान, उर्मिला मातोंडकर और नसीरुद्दी शाह स्टारर फिल्म दर्शकों के सामने सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच उस समय जगह बनाई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजीव मेहता ने किया था। इसके बाद राजीव मेहता ने शाहरुख़ खान को लेकर फिल्म राम जाने बनाई थी।
यह भी पढ़ें: Zero बनने के बाद शाहरुख़ को पत्नी गौरी ने आखिरकार दे दी यह परमिशन
शाहरुख़ ने जब हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 26 सालों का सफर पूरा किया था तब उनकी पत्नी गौरा खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में शाहरुख़ ने खुद अपने फिल्मी सफर के बारे में फिल्मी अंगाज में बताया था।
26 years of precious memories... @iamsrk ❤️ pic.twitter.com/wBq6gHMErE— Gauri Khan (@gaurikhan) June 29, 2018
यह भी पढ़ें: तैमूर अली खान को लेकर ये बड़ी बात कह गईं दादी शर्मीला
अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शाहरुख़ अपनी फिल्म ज़ीरो को लेकर व्यस्त हैं। पूरी फिल्म में शाहरुख़ को बौने के रूप में दिखाया जाएगा जिसके लिए वीएफएक्स टीम का बहुत अधिक काम है। इसे लेकर पूरी टीम काम पर लगी हुई है। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म में कटरीना कैफ, अभय देओल, आर माधवन और अनुष्का शर्मा अहम् किरदारों में हैं। इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ सलमान खान एक गाने में भी नज़र आने वाले हैंl बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक गाना भी फिल्माया गया है।