WATCH: 'दिलवाले' का नया गाना 'जनम जनम...' हुआ रिलीज
शाहरुख खान और काजोल की अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' का तीसरा रोमांटिक सॉन्ग 'जनम जनम...' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के कुछ बोल फिल्म के ट्रेलर में भी इस्तेमाल किए गए हैं। इस गाने को आवाज दी है अरजित सिंह और अंतरा मित्रा ने, वहीं बोल लिखे हैं अमिताभ
मुंबई। शाहरुख खान और काजोल की अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' का तीसरा रोमांटिक सॉन्ग 'जनम जनम...' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के कुछ बोल फिल्म के ट्रेलर में भी इस्तेमाल किए गए हैं। इस गाने को आवाज दी है अरजित सिंह और अंतरा मित्रा ने, वहीं बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।
'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी के 'बोल्ड सीन्स' देख उनकी बेटी ने कहा...
इससे पहले रिलीज सॉन्ग 'गेरुआ...' और 'मन मा इमोसन...' रिलीज किया गया था। 'गेरुआ...' को अब तक इंटरनेट पर लाखों बार देखा जा चुका है। ये गाना लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। अब देखना ये है कि गाना 'जनम जनम...' लोगों को कितना प्रभावित करता है।
वैसे 'जनम जनम...' गाने में शाहरुख और काजोल के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसका एक सीन राजकपूर और नरगिस के लोकप्रिय गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ है...' की याद दिला देता है। हालांकि गाने का म्यूजिक कुछ लाउड हो गया है।
'प्रेम रतन धन पायो' ने 'हैप्पी न्यू ईयर' को छोड़ा पीछे
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।