Move to Jagran APP

शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को सगाई के लिए दी बधाई और शादी के लिए नसीहत

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई करने के लिए सलमान खान के साथ फिल्म भारत भी ऐन समय पर छोड़ दी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 09:32 PM (IST)
शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को सगाई के लिए दी बधाई और शादी के लिए नसीहत
शाहिद कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को सगाई के लिए दी बधाई और शादी के लिए नसीहत

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने मुंबई में हुई विशेष बातचीत में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सगाई पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्होंने शादी को एक बहुत ही खूबसूरत चीज बताया है।

loksabha election banner

इस बारे में बताते हुए शाहिद कपूर कहते हैं, ''मैं प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत ही खुश हूं। शादी बहुत ही खूबसूरत चीज है और यह मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं।'' गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के सिंगर निक जोनास के साथ सगाई कर ली है। जिसकी आधिकारिक घोषणा भी उन्होंने सोशल मीडिया पर की। शनिवार की सुबह प्रियंका के घर पर भारतीय रीति-रिवाज़ से रोका सेरेमनी भी की, जिसमें प्रियंका के परिवार और क़रीबी दोस्तों के अलावा निक के परिजन शामिल हुए। सभी भारतीय पारंपरिक परिधानों में नज़र आये।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई करने के लिए सलमान खान के साथ फिल्म भारत भी ऐन समय पर छोड़ दी थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ कभी भी सगाई की घोषणा कर सकती हैं।

इतना ही नहीं निक मुंबई भी आए थे। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा उन्हें लेकर गोवा भी घूमने गई थीं, लेकिन अब निक जोनास और उनके पूरे परिवार ने मुंबई आकर प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई कर ली है। दोनों जल्दी शादी भी करेंगे, ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तारीख़ का एलान नहीं किया गया है। शाहिद और प्रियंका ने दो फ़िल्मों कमीने और तेरी मेरी कहानी में साथ काम किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.