Shahid Kapoor ने शर्टलेस फोटो शेयर कर फैंस को विश की ‘गुड मॉर्निंग’
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने लुक और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म से जुडे अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टा. स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने लुक और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म से जुडे अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टा. स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो शर्टलेस होकर पोज देते दिख रहे हैं।
इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किए इस फोटो में अभिनेता शर्टलेस होकर सेल्फी लेती नजर आ रहे हैं। फोटो में वो एक डार्क सन ग्लास लगाए नजर रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कैप्शन लिख कर फैंस को ‘गुड मॉर्निंग’ विशा किया है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शूट के लिए तैयार होते और पोज देते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने क्रू मैंबर्स से भी शूट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘रेडी.... सेट.. गो!’
बात अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।
इसके अलावा वो जल्द ही राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। अभी इस वेब सीरीज के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इस वेब सीरीज से अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे।