Move to Jagran APP

Shahid Kapoor के साथ लगी एक और फिल्म, साउथ फिल्मों की इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करते आएंगे नजर

अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म में साउथ सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर और राशि खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:13 PM (IST)
Shahid Kapoor के साथ लगी एक और फिल्म, साउथ फिल्मों की इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करते आएंगे नजर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर , Instagram : shahidkapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म में साउथ सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर और राशि खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने खास तस्वीरें साझा करके अपनी नई फिल्म के बारे में बताया है।

loksabha election banner

शाहिद कपूर और राशि खन्ना की इस फिल्म का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज और डीके कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर राज और डीके के साथ अपनी एक सेल्फी तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म की जानकारी दी है। वहीं अभिनेत्री राशी खन्ना ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद कपूर के साथ अपनी खास तस्वीर साझा की है।

उसी तस्वीर को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। साथ की खास कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'बोर्ड पर आपका स्वागत है और मुझे अपनी सेल्फी का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। मैं शुक्रगुजार हूं।' सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर और राशि खन्ना की यह तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीरो को खूब पसंद कर रहे हैं। बात करें शाहिद कपूर की आने वाली अन्य फिल्म की तो वह जल्द जी फिल्म जर्सी में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। शाहिद ने पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘इस दिवाली 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में फिल्म जर्सी को रिलीज किया जाएगा, ये एक ऐसी यात्रा है जिस पर मुझे गर्व है।’

यह फिल्म दो अलग-अलग कहानी पर आधारित है, जिसमें शाहिद कपूर दो लुक में नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘जर्सी’ फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.