Move to Jagran APP

शाहिद कपूर का यह सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप, देखिये उनकी दीवानगी की ये तस्वीरें

शाहिद कपूर ने समय के साथ अपनी गाड़ियां ज़रूर बदलीं। लेकिन, सभी के नंबर एक से हैं....

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 05 Apr 2017 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 01:40 PM (IST)
शाहिद कपूर का यह सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप, देखिये उनकी दीवानगी की ये तस्वीरें
शाहिद कपूर का यह सीक्रेट नहीं जानते होंगे आप, देखिये उनकी दीवानगी की ये तस्वीरें

मुंबई। समय-समय पर आपके फेवरेट फ़िल्मस्टार्स से जुड़ी कई मान्यताएं या अंधविश्वास की ख़बरें आप तक पहुंचती होंगी। आज हम आपको शाहिद कपूर का एक सीक्रेट बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं शाहिद को नंबर 7 से गहरा लगाव है। यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में कई गाड़ियां बदलीं पर किसी का नंबर नहीं बदला। इसे उनकी दीवानगी नहीं तो और क्या कही जाए?

loksabha election banner

आप इन तस्वीरों में उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट को ध्यान से देखिये और सोचिये कि क्या आप भी किसी लकी नंबर के चक्कर में तो नहीं? यह ब्लैक कार शाहिद ने हाल ही में ली है। उनकी इस नयी कार का नंबर ध्यान से देखिये- (MH 02 EH 7000) यह नंबर आपको नीचे की सभी कारों में दिखने वाला है।

ये भी पढ़ें:'बाहुबली' का बजट सुनेंगे तो खुला रह जाएगा मुंह, प्रभास को मिले हैं इतने करोड़

इससे पहले शाहिद कपूर के पास इसी नंबर की दूसरी गाड़ी थी। अब जबकि उनकी कार का नंबर MH 02 EH 7000 है तो देखिये इस रेड कार का नंबर MH 02 CN 7000 है। यानी बीच के अंग्रेजी के दो अल्फाबेट हटा दें तो बिलकुल एक से नंबर! है न कमाल?

लगता है शाहिद कपूर का इस नंबर से कोई पुरानी आस्था जुड़ी है।ये रेंज रोवर भी उन्हीं की गाड़ी है और एक बार फिर से वही नंबर। अंतर सिर्फ इतना है कि आखिर में 7000 की जगह 700 है। यानी फिर से वही नंबर 7

और यह देखिये चौथी गाड़ी। इसमें भी वही 7 नंबर का चक्कर..

इन तस्वीरों को देख कर शाहिद कपूर की नंबर 7 के प्रति दीवानगी साफ़ मालुम हो जाती है। नीचे की तस्वीर में ठीक ड्राइवर के पीछे आप शहीद को देख पा रहे होंगे। यह गाड़ी भी उन्हीं की है।

तो आपने देखा कि शाहिद कपूर ने समय के साथ अपनी गाड़ियां ज़रूर बदलीं। लेकिन, सभी के नंबर एक से हैं। वाकई शाहिद कपूर का नंबर 7 से गहरा कनेक्शन हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.