विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपिका पादुकोण बनने वाली थीं 'सपना दीदी', इरफान खान थे O' Romeo के गैंगस्टर, शाहिद कपूर के पास कैसे आई फिल्म?

Published: Mon, 12 Jan 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो (O' Romeo) इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ...और पढ़ें

ओ रोमियो के ओरिजिनल कास्ट थे दीपिका पादुकोण और इरफान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओ रोमियो के ओरिजिनल कास्ट थे दीपिका पादुकोण और इरफान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमीने, हैदर और रंगून के बाद विशाल भारद्वाज फिल्म 'ओ' रोमियो' (O' Romeo) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म से पहला पोस्टर, टीजर और रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

'ओ' रोमियो' में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। जब से फिल्म का टीजर आया है, तभी से फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही है।

9 साल पहले अंडरवर्ल्ड क्वीन पर बन रही थी फिल्म

शाहिद और तृप्ति 'ओ' रोमियो' के लिए पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन शायद ही आपको मालूम हो कि इस फिल्म के लिए दोनों ओरिजिनल कास्ट नहीं थे। विशाल भारद्वाज 'ओ' रोमियो' पर पिछले 9 साल से काम कर रहे हैं। जब उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, उस वक्त फिल्म का फोकस और कास्ट दोनों अलग थे।

Shahid Kapoor

इरफान खान-दीपिका पादुकोण थे ओरिजिनल कास्ट

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल भारद्वाज साल 2017 से 'ओ' रोमियो' पर काम कर रहे थे। पहले ये अंडरवर्ल्ड क्वीन सपना दीदी (Underworld Queen Sapna Didi) की बायोपिक थी जिसका टाइटल ही सपना दीदी था। बाद में फिल्म का नाम 'फेम फेटेल' पड़ा जिसका हिंदी में मतलब 'स्त्री को चोट लगना' है।

क्यों इरफान-दीपिका नहीं कर पाए ओ रोमियो?

सपना दीदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) निभाने वाली थीं। फिल्म में हुसैन उस्तरा (Hussain Ustara) का भी किरदार था जिसे इरफान खान (Irrfan Khan) पर्दे पर उतारने वाले थे। पीकू में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इसीलिए लोग उन्हें इस बायोपिक में भी देखने के लिए बेताब थे।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor नहीं, O Romeo का गैंगस्टर बनने वाला था ये बॉलीवुड एक्टर, रिस्क लेने से डर गया था एक्टर?

Deepika And Irrfan Khan Movie

मगर साल 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह डिब्बाबंद हो गई। दरअसल, इरफान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। फिर 2020 में उनका निधन हो गया। विशाल भारद्वाज की ये फिल्म बंद हो गई। हालांकि, अब फिर से डायरेक्टर मूवी लेकर आए, लेकिन इस बार फोकस हिटमैन उस्तरा पर शिफ्ट हो गया है।

कब रिलीज हो रही ओ' रोमियो मूवी

शेक्सपियर के 'ओ रोमियो रोमियो' कविता से इंस्पायर्ड विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में धोखे, प्यार और बदले का खेल दिखाया गया है। शाहिद कपूर फिल्म में गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की भूमिका निभा रही हैं, जबकि तृ्प्ति डिमरी फिल्म में अफसा (सपना दीदी) की भूमिका में हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- कौन थी सपना दीदी? O Remeo में तृप्ति डिमरी निभा रहीं किरदार, सीधी-सादी लड़की दाऊद के चक्कर में बनी गैंगस्टर!