Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का ब्रोमैंस देख फैंस ने कर दी ये डिमांड

    शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का कनेक्शन संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से जुड़ा है। एक ने ओरिजिनल फिल्म कबीर सिंह ने काम किया था वहीं दूसरे ने रीमक कबीर हिस्सा में लीड रोल निभाया। संदीप रेड्डी वांगा की ये दोनों बाजी सफल साबित हुई। वहीं अब हाल ही में हुए अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट से शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा साथ में पहुंचे।

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 20 Mar 2024 10:32 AM (IST)
    Hero Image
    शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को किया किस, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा एक साथ एक मंच पर देखने को मिले। हाल ही में दोनों स्टार्स अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचे। जहां विजय देवरकोंडा पर शाहिद कपूर प्यार लुटाने हुए नजर आए, जो इतना बढ़ गया कि शाहिद ने विजय को भरी महफिल में किस भी कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का कनेक्शन फिल्म कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी की वजह से है। एक ने ओरिजिनल, तो दूसरे ने रीमेक फिल्म में काम किया था और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    यह भी पढ़ें- Ashwatthama: शाहिद कूपर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस, 'अश्वथामा' की अचानक नई कास्टिक सुन उड़े फैंस के होश

    शाहिद ने अदा किया शुक्रिया

    शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा साथ में अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में नजर आए। दोनों ने मंच पर खूब मस्ती की। शाहिद ने फिल्म अर्जुन रेड्डी करने के लिए विजय का शुक्रिया अदा किया। इवेंट में शाहिद ने विजय के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, "मुझे इसे बहुत सारा प्यार देना है। ना अर्जुन रेड्डी बनी होती, ना कबीर सिंह पैदा होता। शुक्रिया, विजय!" प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- Yodha Box Office Day 5: मंगलवार को भारी हुआ 'योद्धा' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर भटकने को मजबूर सिद्धार्थ की फिल्म

    अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह का ब्रोमैंस

    शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो भी प्राइम वीडियो के इवेंट से सामने आया है। जिसमें शाहिद, विजय को किस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी का ये याराना वायरल हो रहा है, जो फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने तो डिमांड कर दी कि इन्हें एक गे फिल्म में कास्ट किया जाए, क्योंकि दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि 2024 में होने वाला ये एक उम्मीद से परे कोलैबोरेशन है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)