Move to Jagran APP

शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, खबर मिलते ही ​बदहवास होकर मीरा पहुंची अस्पताल!

शाहिद कपूर इनदिनों फिल्म जर्सी की शूटिंग कर रहे हैं। जर्सी में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 03:44 PM (IST)
शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, खबर मिलते ही ​बदहवास होकर मीरा पहुंची अस्पताल!
शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, खबर मिलते ही ​बदहवास होकर मीरा पहुंची अस्पताल!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर यकीन उनके फैंस दुखी होने वाले हैं। हाल ही में शाहिद को लेकर खबर आ रही है कि वह एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई है। ​यहीं नहीं उनके 13 टांके भी लगे हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

#jersey #prep

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभरी रूप से घायल हो गए हैं। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। शाहिद की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'जर्सी' में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। अपने रोल के लिए वह मैदान में जमकर मेहनत कर रहे हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। वहीं शाहिद फिल्म के सेट पर रोज की तरह शूट कर रहे थे। तभी एक सीन में शाहिद कपूर को क्रिकेट खेलना था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार बॉल अचानक उनके चेहरे पर आकर लगी। उनका लोअर लिप काफी ज्यादा कट गया। इस कट के कारण बहुत खून बहा और उनकी चिन पर बुरी तरह सूजन आ गई है।

 

View this post on Instagram

#jersey the prep begins.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

इसकी वजह से शाहिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोटर्स की मानें तो शाहिद अब ठीक हैं लेकिन कट इतना गहरा था कि उन्हें 13 टांके आए हैं। उनकी इस हालत की खबर सुनते ही पत्नी मीरा राजपूत चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। हालांकि पहले से अब शाहिद की हालत काफी संभली हुई है। फिलहाल शाहिद कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.