ट्विटर पर शाहिद के हुए 70 लाख फॉलोवर्स, फैंस को प्यार से कहा ऐसे थैंक्स
फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस से जुड़े रहने का एक बहुत ही आसान माध्यम बन गए हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी इन साइट्स पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। इस बार वो ट्विटर
मुंबई। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस से जुड़े रहने का एक बहुत ही आसान माध्यम बन गए हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी इन साइट्स पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। इस बार वो ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 70 लाख पार होने की वजह से खबरों में हैं।
क्या ये हीरोइन 'डॉन 3' में प्रियंका चोपड़ा को कर देगी रिप्लेस?
इसको लेकर शाहिद कपूर भी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी एक फोटो के साथ ट्वीट कर इतना प्यार देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।
Thank you thank you all 7 million of u 👏👏👏🙏🙏🙏💥💥💥😘😘😘 . What a Shaandaar feeling . pic.twitter.com/phCBI3Jllq
— Shaandaar Kapoor (@shahidkapoor) October 14, 2015
आपको बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 22 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर और बहन सना कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
राहुल महाजन की एक्स-वाइफ ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, तस्वीरें भी की पोस्ट