शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की 'शानदार'
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'शानदार'। इसमें आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की एक अलग प्रेम कहानी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन 'क्वीन' फेम विकास बहल ने किया है। प्रोड्यूसर हैं करण जौहर।
मुंबई। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'शानदार'। इसमें आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की एक अलग प्रेम कहानी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन 'क्वीन' फेम विकास बहल ने किया है। प्रोड्यूसर हैं करण जौहर।
ओम पुरी ने महिलाओं को लेकर ये क्या बोल दिया?
यह पहला मौका होगा जब शाहिद और आलिया एक साथ नजर आएंगे। वैसे वो इस फिल्म के बाद भी एक साथ नजर आने वाले है। ये दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी हैं, जिसमें करीना कपूर भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी।
'सलमान और मेरे पास जीतने या हारने को कुछ नहीं'
इस फिल्म में शाहिद की बहन सना कपूर भी फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद के पिता और एक्टर पंकज कपूर भी नजर आएंगे। शादी के बाद यह शाहिद कपूर की पहली रिलीज होगी। इन दिनों वे टीवी पर एक डांस शो में जज बने नजर आ रहे हैं।
सनी लियोन किस हीरो के रूप में लेना चाहती हैं पुनर्जन्म
फिल्म में शाहिद एक वेडिंग प्लानर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होना संभावित है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं जो हिट हो रहे हैं।