इस गाने में Shah Rukh Khan ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार, 18 साल पुराने मास्टरपीस को मिले 83 मिलियन व्यूज
बॉलीवुड में कई गाने ऐसे बने हैं जो कि क्रिएटीविटी की मिसाल पेश करते हैं। इनमें से ही एक गाना ...और पढ़ें
-1768898983114_m.webp)
इस गाने में शाह रुख खान ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान एक बेहतरीन तो कलाकार है इसमें कोई शक नहीं हैं। उन्होंने स्वदेश, देवदास, जवान में इंटेंस और गंभीर एक्टिंग दिखाई है वहीं कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी रोमांटिक फिल्मों में रोमांस भी दिखाया है। इस बीच उनका एक गाना ऐसा भी है जिसमें उन्होंने भारतीय सिनेमा को 5 सुपरस्टार्स को श्रद्धांजलि दी है।
इन 5 सुपरस्टार्स को दिया ट्रिब्यूट
इतना ही नहीं इस गाने में जिन सुपरस्टार्स का अपीयरेंस उन्होंने अपनाया है उनकी फिल्मों के नाम भी गाने में शामिल हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब (YouTube) 83 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह 18 साल पहले रिलीज हुआ था। इस गाने में शाह रुख ने राज कपूर, देवानंद, शम्मी कपूर, राजेश खन्ना और ऋषि कपूर का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें- King Release Date: हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम... इस दिन सिनेमाघरों में दहशत फैलाने आ रहा 'किंग'?
-1768899101049.png)
कौन सा है ये गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है रब ने बना दी जोड़ी का गाना फिर मिलेंगे चलते चलते (Phir Milenge Chalte Chalte)। यह गाना अपने आप में एक मास्टरपीस है। इसमें बॉलीवुड के गोल्डन एरा के इतने सारे ईस्टर एग्स और रेफरेंस हैं। यह पुराने जमाने के सबसे बड़े सितारों को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि भी देता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गाने का कोरस तीनों खान्स की फिल्मों के नामों का मिश्रण है।
-1768899121386.png)
इस गाने का हर सेगमेंट उस टाइम की पॉपुलर जोड़ियों को भी रिप्रेजेंट करता है।
- SRK-काजोल: राज कपूर-नरगिस
- SRK-बिपाशा: देव आनंद-साधना
- SRK-लारा: शम्मी कपूर-हेलेन
- SRK-प्रीति: राजेश खन्ना-शर्मिला टैगोर
- SRK-रानी: ऋषि कपूर-नीतू कपूर
तीनों खानों की फिल्मों का भी है रेफरेंस
इस गाने की एक और खास बात है इसका टाइटल। जो इंडस्ट्री के तीन खानों की फिल्म के टाइटल से मिलता-जुलता है 'हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते' हो सकता है।
- हम हैं राही प्यार के - आमिर खान और जूही चावला
- फिर मिलेंगे - सलमान खान और शिल्पा शेट्टी
- चलते चलते - शाहरुख खान और रानी मुखर्जी
इस गाने को सोनू निगम ने आवाज दी है, इसके लिरिक्स जयदीप साहनी ने लिखे हैं और इसका संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है। रब ने बना दी जोड़ी 2008 में रिलीज हुई थी। जिसमें शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल प्ले किया था। इसके डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा थे।
