फिर काजोल के साथ रोमांस करेंगे शाहरुख?
'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर शाहरुख खान के साथ अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन शाहरुख के भाई का अहम किरदार निभाएंगे। रोहित शेट्टी लीड रोल के लिए काजोल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर शाहरुख खान के साथ अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन शाहरुख के भाई का अहम किरदार निभाएंगे। रोहित शेट्टी लीड रोल के लिए काजोल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा कि रो पड़ी काजोल
काफी दिनों से काजोल के कमबैक को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि कई निर्देशकों ने उनसे संपर्क किया था। एक सूत्र ने बताया, 'रोहित चाहते हैं कि काजोल उनकी फिल्म से कमबैक करें, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वो उनसे कई बार बात कर चुके हैं और उन्हें फिल्म में साइन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
सुनने में आया था कि काजोल राम माधवानी की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली थी लेकिन बात नहीं बन सकी और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद खबरें आईं कि वो अपने पति अजय देवगन की होम प्रोडक्शन फिल्म से कमबैक करेंगी। लेकिन इस फिल्म के साथ भी बात नहीं बन सकी।
अरमान कोहली और तनीशा मुखर्जी का हुआ ब्रेकअप!
अगर काजोल रोहित शेट्टी का ऑफर स्वीकार कर लेती हैं तो शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नज़र आ सकती है। दोनों आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज़ खान' में दिखे थे।