विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस के स्टेशन पर पठान की सुपर स्पीड, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 26 Jan 2023 11:43 PM (IST)

Pathaan Box Office Collection Day 2 बुधवार को रिलीज हुई शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान ने पहले ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan, pathaan, Shah Rukh Khan Pathaan, Pathaan worldwide collection, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Collection Day 2
Shah Rukh Khan, pathaan, Shah Rukh Khan Pathaan, Pathaan worldwide collection, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Collection Day 2

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Pathaan Box Office Collection Day 2: सफलता और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) दोनों एक दूसरे से लंबे समय तक दूर नहीं रह सकते। बेशक शाह रुख को बॉक्स ऑफिस पर सफलता का मुंह देखे एक लंबा अरसा गुजर हो, लेकिन अब किंग खान की गाड़ी बॉक्स ऑफिस के स्टेशन पर धमाकेदार स्पीड में दौड़ रही है। शाह रुख खान के डूबते करियर को पठान  (Pathaan) ने एक बूस्टर डोज दी दे है। 

बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ के बिजनेस की कमाई की है और वर्ल्ड वाइल्ड 100 करोड़ की कमाई की है।  वहीं अब दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है।

दूसरे दिन पठान ने कमाए इतने करोड़

पठान के दूसरे दिन की कमाई की बात करें, तो रात 10 बजकर 10 मिनट तक इस फिल्म ने 31.60 करोड़ कमाए है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए 'पठान' के दूसरे दिन के कलेक्शन की जानकारी दी है। पठान ने पीव्हीआर से 13.75 करोड़, आईनॉक्स 11.65 करोड़ और सिनेपॉलिस से 6.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसका कुल मिलाकर 31.60 करोड़ का कलेक्शन हुआ। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का फिल्म को पूरा फायदा मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कमाए इतने करोड़

इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन और बढ़ा दिए गए हैं।

शाह रुख की आने वाली फिल्में

बता दें, शाह रुख खान अब जल्द फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे। ये फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'जवान' को एटली बना रहे हैं, तो 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं,  ये एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म इस साल के आखिर यानी दिसंबर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने गणतंत्र दिवस पर दी फैंस को बधाई, बोले- देश के लिए क्या कर सकते हो

यह भी पढ़ें- चेस्ट प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती हुए Annu Kapoor, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत