Move to Jagran APP

अनिल कपूर ने किया शाहरुख-सलमान के फेवरेट खाने का खुलासा, बताया दोनों को सबसे ज्यादा क्या है पसंद

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस का फूड Star vs Food खास वजह से चर्चा में रहता है। इस शो में फिल्मी सितारे खाना बनाने के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातों के बारे में भी बताते रहते हैं। यह सितारे अपने बारे नए खुलासे भी करते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 03:13 PM (IST)
अनिल कपूर ने किया शाहरुख-सलमान के फेवरेट खाने का खुलासा, बताया दोनों को सबसे ज्यादा क्या है पसंद
शाहरुख खान, अनिल कपूर, सलमान खान, तस्वीर- Instagram: iamsrk/anilskapoor/beingsalmankhan

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस का फूड Star vs Food खास वजह से चर्चा में रहता है। इस शो में फिल्मी सितारे खाना बनाने के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातों के बारे में भी बताते रहते हैं। यह सितारे अपने बारे नए खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार Star vs Food के शो में बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर नजर आए हैं।

loksabha election banner

Star vs Food में अनिल कपूर के साथ फराह खान, अरबाज खान और महीप कपूर भी दिखाई दीं। इस दौरान सभी ने टेस्टी खाने का स्वाद लिया और एक-दूसरे स्टार की जिंदगी के बारे में खास खुलासे किए। शो में फराह खान और अनिल कपूर ने खाने के बारे में बात करते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि शाहरुख खान और सलमान खान को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार फराह खान और अनिल कपूर ने Star vs Food शो में बताया कि शाहरुख खान को सबसे ज्यादा तंदूरी चिकन पसंद हैं। वहीं सलमान खान हर तरह का खाना पसंद करते हैं। फराह खान और अनिल कपूर बताते हैं कि उन्हें बिरयानी से लेकर छोटे भटूरे तक, तब कुछ पसंद है। इसके अलावा अनिल कपूर ने शो के अंदर अपने बारे में भी कई खुलासे किए हैं।

हाल ही में अनिल कपूर अपनी फिल्म नायक को लेकर चर्चा में थे। बीते दिनों उनकी इस फिल्म को रिलीज हुए 20 हुए थे। अनिल कपूर ने फिल्म नायक में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। यह फिल्म राजनीतिक जगत की पोल खोलने वाली फिल्म थी। फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए खास पोस्ट लिखा।

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया था। तस्वीर के साथ कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा, '20 साल पहले मैं एक दिन का रील लाइफ सीएम बना था और बाकी सब इतिहास है! कई लोगों का अपना नजरिया इस बारे में कि मैंने नायक क्यों की थी। लेकिन मुझे पता है मुझे ये फिल्म करना ही थी और मैंने इसके मैसेज पर यकीन किया! और अब हम इसके 20 साल का जश्न मना रहे हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.