Shah Rukh Khan के बर्थडे पर दुल्हन की तरह सजाया गया मन्नत, देर से ही बंगले के बाहर जुटी फैंस की भीड़, देखें VIDEO
शाह रुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। आज उनके 56वें जन्मदिन पर एक्टर की फैमिली फैंस और खास दोस्तों उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में उनका बेटा आर्यन खान करीब एक महीने के बाद घर वापस लौटे आए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाह रुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शाह रुख हमेशा से ही अपनी इंडस्ट्री के उन स्टार्स में शामिल रहें जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। शाह रुख के फैंस हमेशा से उन्हें और करीब से जनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज शाह रुख का बर्थडे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में हुआ था। आज उनके 56वें जन्मदिन पर एक्टर की फैमिली, फैंस और खास दोस्तों उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में उनका बेटा आर्यन खान करीब एक महीने के बाद घर वापस लौटे आए हैं। ऐसे में शाह रुख के लिए अपना जन्मदिन और बेटे की घर वापसी दोनों की ही खुशी है। इस मौके पर शाह रुख का घर रंग बिरंगी लाइट्स से जगमगा उठा है। शाह रुख के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान के चाहने वालों के लिए आज यानी उनके बर्थ का दिन बेदह ही खास है। इस मौके पर उनके घर मन्नत को रंग बिरंगी लाइट्स से दुल्हन की तरह सजाया गया। शाह रुख के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके घर का नजारा देखने लायक है। फैंस की निगाहें उनके घर पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
View this post on Instagram
वहीं शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर देर रात 12 बजे से ही फैन्स का जमावड़ा उनके बंगले के बाहर जुट गया है। फैंस अपने खास अंदाज से अपने हीरो को बर्थडे विश कर रहे हैं। कोई उनके गानें पर डांस करता दिख रहा है तो किसी के हाथ में फूल और तोहफे नजर आ रहे हैं। ऐसे में मन्नत के बाहर भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रही।