विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Event: दिलों के राजा हैं शाह रुख खान, मैनेजर की मां के साथ एक्टर के जेश्चर ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Published: Sat, 16 Sep 2023 01:58 PM (GMT+05:30)

Jawan Event शाह रुख खान सिनेमा की दुनिया के वह चमकते सितारे हैं जिनका स्टारडम पूरी दुनिया ने देखा है। ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan photos from Jawan Event. Photo Credit: Pooja Dadlani Twitter
Shah Rukh Khan photos from Jawan Event. Photo Credit: Pooja Dadlani Twitter

HighLights

  1. 'जवान' फिल्म ने मचायी धूम
  2. जवान इवेंट से शाह रुख खान का वीडियो हुआ वायरल
  3. किंग खान के स्वीट जेश्चर के कायल हुए फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड का बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) फैंस का दिल जीतना अच्छे से जानते हैं। एक बार फिर उन्होंने ये साबित किया है कि वह एक ऐसे इंसान हैं, जो रिश्तों की कीमत जानते हैं। उनकी फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। हाल ही में 'जवान' की प्रेस मीट आयोजित की गई, जिसमें शाह रुख खान ने कुछ ऐसा किया, जिसक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेस मीट में छाया 'जवान' का माहौल

'जवान' की प्रेस मीट में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), एटली कुमार (Atlee Kumar) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) समेत पूरी कास्ट शामिल हुई। इस इवेंट में अगर किसी की कमी थी, तो वह थीं एक्ट्रेस नयनतारा। प्रेम मीट मे शाह रुख ने दीपिका संग 'चलेया' गाने पर डांस किया। इसके साथ ही ढेर सारी मस्ती भी की।

(Photo Credit: Red Chillies Entertainment)

शाह रुख के जेश्चर ने जीता दिल

इसी इवेंट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शाह रुख खान के स्वीट जेश्चर की तारीफ की है।

पूजा ने वीडियो में दिखाया है कि शाह रुख उनकी मां के साथ कितनी विनम्रता से पेश आए। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने शाह रुख खान की काफी तारीफ की है।

दुनियाभर में 700 करोड़ पार हुई 'जवान'

'जवान' का जादू इंडिया के साथ ही विदेश में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 700 करोड़ पार हो गई है। 'जवान' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

यह भी पढ़ें: Upcoming Films of 2023: 'डंकी' में नहीं लोगों की दिलचस्पी, इस एक्टर की फिल्म देखने का सबसे ज्यादा चस्का