विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alanna panday: क्या अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर की शादी में आर्यन खान की हुई सीक्रेट एंट्री? तस्वीर हुई वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 18 Mar 2023 12:19 PM (IST)

अलाना पांडे की शादी में अनन्या पांडे ने अपने लुक से आग लगा दी थी। शादी में अनन्या ने साड़ी ...और पढ़ें

Photo Credit : Alanna Panday Aryan Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Alanna Panday Aryan Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे की बेटी अलाना पांडे शादी के बंधन में बंध गई हैं। अलाना ने अपने अपने लॉन्ग टाइम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ 16 मार्च, 2023 को सात फेरे लिए। इस शादी में इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। शादी में दुल्हन की कजिन सिस्टर अनन्या पांडे ने अपने लुक सारी लाइमलाइट लूटी। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच अलाना-आइवर की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें खान परिवार शादी में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

अलाना की शादी में आर्यन खान की हुई सीक्रेट एंट्री!

अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी के बाद भी के वेडिंग फंक्शन से कई फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब आर्यन खान का एक फोटो सामने आया है, जिस में वो भी फंक्शन में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि आर्यन ने शादी में सीक्रेट तरीके से एंट्री की है, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। आर्यन की वायरल हो रही तस्वीर अलाना की शादी की नहीं है। ये तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों के बीच क्रश की खबरें सामने आईं थीं। इस पार्टी में आर्यन, अनन्या को इग्नोर करते नजर आए। इस बात को लेकर अनन्या और आर्यन काफी सुर्खियों में रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी में इन सितारों ने लगाया चार चांद

अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी में सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री बेटी अलीजेह के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा शादी में बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा, सुहाना खान, सहित कई सितारे पहुंचे थे। सभी ने नए जोड़े को ढेर सारी बधाई दी। बता दें कि, जैकी श्रॉफ के हाथ में चांदी का एग गमला पकड़े नजर आए।