विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Promotion: मेट्रो में दिखा शाह रुख खान की 'जवान' का क्रेज, बढ़ चढ़कर हुआ फिल्म का प्रमोशन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 22 Aug 2023 10:51 AM (IST)

Jawan Promotion शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान की रिलीज को लेकर लोगों में खासी बेताबी देखने को मिल ...और पढ़ें

Still Image of Shah Rukh Khan from Jawan
Still Image of Shah Rukh Khan from Jawan

HighLights

  1. शाह रुख खान की फिल्म जवान का शुरू हुआ प्रमोशन
  2. फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
  3. नयनतारा के साथ रोमांस करेंगे किंग खान

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई, तो भारत में भी 'जवान' के प्रमोशन ने जोर पकड़ लिया है।

किंग खान के फैंस ने अपने चहेते सितारे की फिल्म को रिलीज होने से पहले बड़े पैमाने तक पहुंचाने के लिए प्रमोशन के नाम पर एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसकी एक बानगी मेट्रो में देखने को मिली।

शुरू हुआ 'जवान' का प्रमोशन

'जवान' फिल्म शाह रुख खान की दूसरी कमबैक फिल्म है। इससे पहले इस साल उनकी मूवी 'पठान' रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन से टिकट विंडो पर रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। अब फैंस को किंग खान की 'जवान' का बेसब्री से इंतजार है। जवान फिल्म का प्रीव्यू महीने भर पहले ही दर्शकों को दिखा दिया गया है। अब बारी है ट्रेलर रिलीज की, जो कि जल्द ही होने वाला है। उधर, ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को मुंबई की मेट्रो के जरिये बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाह रुख खान की फोटो से सजे जवान फिल्म के पोस्टर लगे हुए हैं। पूरी मेट्रो 'जवान' के पोस्टर से सजी है। यह वीडियो मुंबई मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वीडियो से पता चल रहा है कि फैंस में किंग खान और उनकी फिल्म 'जवान' को लेकर कितनी बेताबी है।

'जवान' की रिलीज डेट

जवान फिल्म निर्देशक एटली कुमार और शाह रुख खान की साथ में पहली फिल्म है। इसी फिल्म के जरिये एटली बॉलीवुड में पहला कदम रखने वाले हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। मूवी में किंग खान डबल रोल में हैं। उनका एक किरदार नेगेटिव, तो दूसरा पॉजिटिव है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में शाह रुख खान का साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा।