यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan Don 3: शाह रुख खान की 'डॉन 3' लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक करना होगा इंतजार
Don 3 Shah Rukh Khan डॉन 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खुद प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Don 3 Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। फिल्म 'पठान' से उन्होंने दर्शकों के बीच फिर में उसकी शाह रुख को पाया जिसे कुछ सालों पहले कई खो दिया था ।
यह फिल्म दुनिया भर में सुपरहिट हुई। वहीं अब एक्टर जल्द फिल्म जवान में नजर आने वाले है। इसी बीच 'डॉन 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है । खुद प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इसकी जानकारी दी है।
डॉन 3 में नजर आएंगे शाह रुख खान
साल 2006 में रिलीज हुई डॉन और दूसरी फिल्म 'डॉन 2: द किंग इज बैक' जो 2011 में रिलीज हुई थी। दोनों की पार्ट सुपरहिट रहे। वहीं पिछले कुछ सालों से डॉन 3 को लेकर भी कई तरह की खबर सामने आई। वहीं अब प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस चुप्पी तोड़ी है।

'पीटीआई' से बातचीत में रितेश ने कहा, डॉन 3 की फिलहाल स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसमें किंग खान लीड रोल में नजर आएंगे। आगे उन्होंने बताया कि 'जब तक मेरे पार्टनर फरहान अख्तर इसे लिखना खत्म नहीं कर लेते हम कुछ नहीं करेंगे। हम सब भी 'डॉन' को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फरहान अख्तर करेंगे डायरेक्ट
डॉन 3 को फरहान अख्तर ही डायरेक्ट करने वाले है । बता दे, फरहान और रितेश के प्रोडक्शन हाउस ने 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के राइट्स को खरीद लिया था। उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले दोनों फिल्मों का निर्माण किया था ।

इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, ईशा कोपिकर नजर आई थी। वहीं, दूसरे पार्ट में लारा दत्ता नजर आई थी। अब देखना होगा तीसरे पार्ट में कौन होगी ।
