विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना की तस्वीर ने चुराया फैंस का दिल, फोटो के साथ किया ऐसा सवाल सोच में पड़ गए यूजर्स

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 11 Apr 2023 05:08 PM (IST)

बता दें कि हाल ही में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अगस्त्य सुहाना ...और पढ़ें

Photo Credit : Suhana Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Suhana Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन।Suhana Khan Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। सुहाना जल्द ही द आर्चीज के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं।

इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्रस आ रहे हैं। एक्टिंग के साथ सुहाना सोशल मीडिय पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस के होश उड़ाती हैं। इसी बीच अब सुहाना की एक तस्वीर ने उनके फैंस का दिल चुरा लिया है। इस तस्वीर में सुहाना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

सुहाना ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सुहाना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना का स्टाइल देखते ही बन रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि सहाना ने पर्पल कलर की बॉडी फिटेड ड्रेस कैरी की है। इस स्लीवलेस ड्रेस के साथ सुहाना ने गले में सिल्वर चेन पहनी है। वहीं, हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने एक पोनी बनाई है, जो उनपर काफी सूट कर रहा है। वहीं, आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर का बैकग्राउंड काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही सुहाना ने पूछा है कि क्या आप बता सकते हैं मैं कहां हूं। फोटो में सुहाना की स्माइल उनके फैंस का दिल जीत रही है।

जल्द ही नजर आएंगे सिल्वर स्क्रीन पर 

आपको बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना (वेरोनिका लोज), जबकि खुशी कपूर (बेट्टी कपूर) की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द आर्चीज' को जोया अख्तर, रीमा कागती और शरद देवराजन द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाया जा रहा है।