Move to Jagran APP

Shah Rukh Khan के साथ 'अशोका' में काम कर चुके हैं 'शेरशाह' के निर्देशक विष्णु वर्धन, पढ़ें ख़बर

विष्णु ने निर्देशक बनने से पहले कई साल तक जाने-माने फ़िल्मकार संतोष सिवन को असिस्ट किया था और उसी दौरान उन्होंने अशोका में एक किरदार निभाया था। 2001 में आयी इस फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान सम्राट अशोक के किरदार में थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 03:29 PM (IST)
Shah Rukh Khan के साथ 'अशोका' में काम कर चुके हैं 'शेरशाह' के निर्देशक विष्णु वर्धन, पढ़ें ख़बर
Asoka poster, Vishnu Vardhan, Shershaah poster. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के चर्चित निर्देशक विष्णु वर्धन अब शेरशाह से हिंदी सिनेमा में अपनी निर्देशकीय पारी शुरू कर रहे हैं। शेरशाह, कारगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फ़िल्म है। विष्णु अपनी पहली हिंदी फ़िल्म को लेकर ख़ासे उत्साहित हैं, मगर हिंदी सिनेमा से उनका ताल्लुक नया नहीं है। कम ही लोग जानते होंगे कि विष्णु ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख़ ख़ान के साथ भी काम किया है और यह उनकी आख़िरी हिंदी फ़िल्म थी। 

loksabha election banner

दरअसल, विष्णु ने निर्देशक बनने से पहले कई साल तक जाने-माने फ़िल्मकार संतोष सिवन को असिस्ट किया था और उसी दौरान उन्होंने अशोका में एक किरदार निभाया था। 2001 में आयी इस फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान सम्राट अशोक के किरदार में थे। करीना कपूर ख़ान ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। वहीं, ऋषिता भट्ट, अजीत कुमार, राहुल देव और डैनी जैसे कलाकार स्टार कास्ट का हिस्सा थे। इसका निर्माण गौरी ख़ान और जूही चावला ने किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vishnu Varadhan (@vishnu_dir)

जागरण डॉटकॉम से बातचीत में शेरशाह के ज़रिए हिंदी फ़िल्मों में बतौर निर्देशक डेब्यू पर विष्णु ने कहा- मैं तेलुगु भाषी हूं। चेन्नई में पला-बढ़ा हूं और काम मैंने मुंबई में किया। मेरी आख़िरी फ़िल्म शाह रुख़ ख़ान के साथ अशोका है। उन दिनों चार बंगला में रहता था। विष्णु ने अशोका के अलावा ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर की फ़िल्म फ़िज़ा में भी काम किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन खालिद मोहम्मद ने किया था, जबकि संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vishnu Varadhan (@vishnu_dir)

स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर विष्णु की पहली फ़िल्म कुरुम्बु है, जो तमिल भाषा में आयी थी। यह फ़िल्म 2003 में रिलीज़ हुई थी। विष्णु ने अभिनय की शुरुआत मणि रत्नम की फ़िल्म अंजली से की थी, जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। 

विष्णु कहते हैं- ''सिनेमा में मेरा पहला एक्सपोज़र मणि रत्नम के साथ अंजली के ज़रिए हुआ था। मैं बाल कलाकारों में से एक था। उस वक़्त मैं फ़िल्म निर्माण की प्रक्रिया की ओर आकर्षित हुआ था। कैमरे के सामने अभिनय करना मेरे लिए मुश्किल नहीं था। उसके बाद मेरे पास कई फ़िल्म आयीं, जिनमें अभिनय करना था, लेकिन मुझे 'बिहाइंड द सींस' क्या हो रहा है, उसमें अधिक मज़ा आता था। मैंने फोटोग्राफी में स्पेशलाइज़ेशन किया है तो इसलिए मैंने वो चुना। यह असल में ख़ुद को पहचानने जैसा है। यह उस तरह नहीं है कि एक्टिंग अच्छी कर लेते हो तो एक्टिंग में ही जाओ।'' शेरशाह 12 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है। विष्णु का पूरा इंटरव्यू आप नीचे दिये गये लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: Shershaah Interview: '12 हज़ार फुट की ऊंचाई पर पहली बार शूट हुई कोई फ़िल्म'- निर्देशक विष्णु वर्धन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.