शाह रुख़ और रेखा जैसे सितारों ने मनाया मनीषा कोइराला का बर्थडे, देखें तस्वीरें
इन सबके अलावा संजय लीला भंसाली, मनीष मल्होत्रा जैसे कई फ़िल्म और ग्लैमर से जुड़े लोग मनीषा के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे।
मुंबई। 16 अगस्त को अभिनेत्री मनीषा कोइराला का बर्थडे मनाया गया। इस साल उन्होंने अपना 48 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ख़ास बात यह भी रही कि शाह रुख़ ख़ान से लेकर रेखा जैसे सितारे तक उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।
मनीषा कोइराला को हाल ही में आप सबने संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में नर्गिस के किरदार में देखा है। साथ ही ‘द लस्ट स्टोरी’ के एक हिस्से में भी वो नज़र आईं। उससे पहले ‘डियर माया’ से मनीषा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। कुल मिलाकर यह साल उनके लिए बहुत ही ख़ास रहा है। गौरतलब है कि मनीषा कैंसर सर्वाइवर रही हैं और इसलिए भी वो अपनी हिम्मत और ज़ज्बे के लिए जानी जाती हैं। जन्मदिन के मौके पर मनीषा कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से मिलने मॉम-डैड के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास, देखें तस्वीरें
मनीषा के जन्मदिन को शाह रुख़ ख़ान की मौजूदगी ने भी ख़ास बना दिया। शाह रुख़ और मनीषा बेहद अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने ‘दिल से’ फ़िल्म में साथ काम किया है। हाल ही में जागरण डॉट कॉम से एक बातचीत में मनीषा ने बताया था कि शाह रुख़ ने ही उन्हें फ़िल्मों के चयन के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा था। बहरहाल, आप देख सकते हैं इस तस्वीर में शाह रुख़ और मनीषा की बॉन्डिंग।
‘दिल से’ के अलावा शाह रुख़ और मनीषा की जोड़ी ‘गुड्डू’ फ़िल्म में साथ नज़र आई थी। यह दोनों ही फ़िल्में अपने दौर में बेहद कामयाब रही। बहरहाल, वेटरन अभिनेत्री रेखा भी मनीषा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंची। मनीषा के जन्मदिन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर लगातार देखी जा रही हैं। रेखा के अलावा विधु विनोद चोपड़ा से लेकर और भी कई सेलेब्स मनीषा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए पहुंचे।
बता दें कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी मनीषा के जन्मदिन के मौके पर मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें: सारा और करीना समेत परिवार ने यूं मनाया सैफ़ अली ख़ान का बर्थडे, देखें तस्वीरें
इन सबके अलावा संजय लीला भंसाली, मनीष मल्होत्रा जैसे कई फ़िल्म और ग्लैमर से जुड़े लोग मनीषा के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे।