विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

shah rukh khan की 'त्रिमूर्ति' का ये खौफनाक विलेन असल जिंदगी में करता है लोगों के दिमाग का इलाज

By Tanya AroraEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 03:37 PM (IST)

बॉलीवुड में कई ऐसे शानदार विलेन रहे हैं जिन्हें स्क्रीन पर देखने के बाद कई लोगों की रूह अन्दर तक ...और पढ़ें

shah rukh khan and anil kapoor starrer film trimurti villain koka sing. Photo Credit/Instagram
shah rukh khan and anil kapoor starrer film trimurti villain koka sing. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Viral Photos: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने परदे पर विलेन का किरदार निभाया है। उनके किरदार को लोगों ने बहुत प्यार भी दिया है। इन्हीं विलेन में से एक विलेन हैं 'कोका सिंह'। शाह रुख खान की फिल्म त्रिमूर्ति के इस खतरनाक विलेन को आज भी जब हम स्क्रीन पर देखते हैं तो मन में एक डर पैदा हो जाता है। आज भी उनका ये किरदार लोगों के जेहन में है। लेकिन आपको ये बात शायद ही पता होगी कि परदे पर खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाला ये एक्टर असल जिंदगी में डॉक्टर हैं और इस बीमारी का इलाज करते हैं।

त्रिमूर्ति का कोका सिंह असल जिंदगी में करता है लोगों का इलाज

शाह रुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में खतरनाक विलेन 'कोका सिंह' का किरदार एक्टर मोहन आगाशे ने निभाया था। मोहन आगाशे ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। मोहन आगाशे एक अच्छे एक्टर तो हैं ही, लेकिन इसी के साथ वह एक बेहतरीन डॉक्टर भी हैं। मोहन आगाशे पेशे से एक साइकेट्रिस्ट हैं, इसी के साथ वह एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेसर भी रह चुके हैं। उन्होंने पुणे के बीबी जे मेडिकल कॉलेज से मनोचिकित्सक में अपनी पढ़ाई पूरी की है। शुरू से ही अभिनय में दिलचस्पी रखने वाले मोहन आगाशे को उनके अभिनय के लिए 1996 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Mohan Agashe (@mohan.agashe)

View this post on Instagram

A post shared by Mohan Agashe (@mohan.agashe)

फिल्मों के साथ-साथ टीवी और वेब सीरीज में भी कर चुके हैं काम

मोहन आगाशे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में मराठी फिल्म सामना से की थी। इसके बाद उन्होंने मंथन, गांधी, मशाल, निशांत, मंथन, भूमिका, पतंग जैसी कई फिल्में की। साल 2022 में वह अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए थे। बॉलीवुड के अलावा मोहन आगाशे ने अपने करियर में टीवी प्ले और वेब सीरीज में भी काफी काम किया है।