विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 06 May 2023 06:46 PM (IST)

Shah Rukh Khan किंग ऑफ रोमांस और बादशाह समेत कई नामों से चर्चित शाह रुख खान ने अपनी अभिनय क्षमता ...और पढ़ें

File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan: शाह रुख खान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी शख्सियत पूरी दुनिया में मशहूर है। फैंस और चाहने वालों के बीच 'किंग खान' और 'बादशाह' के नाम से चर्चित शाह रुख कान हिंदी फिल्मों के अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट) और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। वह लगभग सभी शैली की फिल्मों (रोमांस, एक्शन, कॉमेडी) में काम कर चुके हैं, और कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

  • शाह रुख खान का जन्म कहां हुआ था?
  • शाह रुख खान की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?
  • शाह रुख खान की नेटवर्थ कितनी है?
  • शाह रुख खान की प्रसिद्ध फिल्में कौन सी हैं?
  • शाह रुख खान को कौन से अवॉर्ड्स मिले?

शाह रुख खान का जन्म 

शाहरुख खान का जन्म 02 नवंबर, 1965 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इन्होंने अपना बचपन दिल्ली के राजेंद्र नगर में गुजारा। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान था, जो कि पेशावर, पाकिस्तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा था। उनकी एक बहन भी हैं, जिनका नाम शहनाज लालारूख है।

शाह रुख खान की पढ़ाई

शाह रुख खान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बस स्कूल से हुई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली थिएटर (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में भी दाखिला लिया।

इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई शुरू की, लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह छोड़ दिया। उन्होंने बॉलीवुड में अपने शुरुआती करियर के दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भी भाग लिया।

शाह रुख खान की लव स्टोरी

शाह रुख खान एक ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिनके प्रशंसक हर वर्ग और हर उम्र के लोग रहे हैं। खासतौर से लड़कियां उनकी दीवानी रही हैं। फिल्मों में कई लड़कियों के साथ रोमांस करने वाले शाह रुख ने हमेशा गौरी से दिलों जान से प्यार किया है।

02 नवंबर, 1965 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे शाह रुख खान पहली बार गौरी से 1984 में मिले थे, जब वह 18 साल के थे, जबकि गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। वह उनसे एक पार्टी में टकरा गए थे, जहां वह अपने दोस्त के साथ डांस कर रही थीं। पहले तो शाह रुख डांस के लिए पूछने में काफी झिझक महसूस कर रहे थे, क्योंकि वह पहले से ही किसी दूसरे लड़के के साथ डांस कर रही थीं।

इस पहली मुलाकात के बाद अन्य मुलाकातों में इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई, और आखिरकार शाह रुख ने 25 अक्टूबर, 1991 को गौरी से निकाह कर लिया। आज उनके तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।

शाह रुख खान की नेट वर्थ

शाह रुख खान का नाम दुनिया के अमीर लोगों की सूची में आता है। साल दर साल उनकी नेट वर्थ घटती-बढ़ती रहती है। जनवरी, 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर पर्सनालिटी हैं। उनकी नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर यानी कि 6289 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक की इस रिपर्ट में जेरी सिनफील्ड, टाइलर पेर और ड्वेन जॉनसन के बाद शाह रुख खान का नाम आता है।

शाह रुख खान की प्रसिद्ध फिल्में

किंग खान की कई प्रसिद्ध फिल्में हैं, जिसमें 'दिलवाले दुन्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'डर', 'मोहब्बतें' सहित 'पठान' भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज 'फौजी' से की थी, लेकिन बाद में बॉलीवुड की ओर रुख कर लिया।

शाह रुख खान को मिले अवॉर्ड

शाह रुख खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स और आईफा अवॉर्ड्स सहित कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। अभिनय पुरस्कारों के अलावा, उन्हें 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, 2007 में ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और 2014 में लीजन ऑफ ऑनर (दोनों फ्रांस सरकार द्वारा) सहित कई राजकीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

किंग खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई 'दीवाना' से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू की श्रेणी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अगले साल आई फिल्म बाजीगर के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। 1993 में ही एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम है 'डर।' मूवी में शाह रुख ने निगेटिव रोल किया था, और इस भूमिका में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। मूवी के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

शाह रुख खान, पद्म श्री और राजीव गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। 2002 में उन्हें मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी अवॉर्ड और 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।