Move to Jagran APP

शबाना आज़मी की मां शौकत कैफी का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Shabana Azmi mother Shaukat Kaifi passed away अनुभवी कलाकार और फिल्म अभिनेत्री शौकत कैफी का शुक्रवार 22 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 10:47 PM (IST)
शबाना आज़मी की मां शौकत कैफी का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन
शबाना आज़मी की मां शौकत कैफी का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी की मां और वयोवृद्ध रंगमंच और फिल्म अभिनेत्री शौकत कैफी का शुक्रवार 22 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। शौकत कैफी के दो बच्चे हैl उनका नाम शबाना आज़मी और बाबा आज़मी हैं। खबरों की माने तो अनुभवी कलाकार और फिल्म अभिनेत्री शौकत कैफी का शुक्रवार 22 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। शौकत कैफी ने जुहू स्थित घर पर अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

द हिंदू के अनुसार उन्हें एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि शौकत कैफ़ी लंबे समय से बीमार थी और उनका निधन हो गया। उन्हें हाल ही में 19 नवंबर के आसपास मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उर्दू कविता के लिए वेबसाइट रेख़्ता के आधिकारिक हैंडल पर भी एक ट्वीट शेयर कर इस पर दुख व्यक्त किया गया। इसमें लिखा गया, ‘हम भारतीय सिनेमा की कलाकार रही #ShaukatAzmi के चले जाने से बहुत दुखी हैंl उमराव जान, गरम हवा और बाजार जैसी फिल्मों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। #RIP’

जब से यह खबर सामने आई है फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना शेयर कर रहे है । शौकत कैफ़ी दिवंगत उर्दू कवि और गीतकार कैफ़ी आज़मी की पत्नी थीं। वह अपने पति के साथ भारतीय पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सांस्कृतिक शाखा का हिस्सा भी रही थीं। फिल्मों में वह उमराव जान (1981), बाजार (1982) और गर्म हवा (1973) में काम करने के लिए जानी जाती हैं।

शौकत कैफ़ी को आखिरी बार साथिया (2002) में देखा गया था। शबाना आज़मी बॉलीवुड की अभिनेत्री है और वह फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैंl शबाना आज़मी अब भी बॉलीवुड की फिल्मों में काम करती हैl वहीं जावेद अख्तर अब भी फिल्मों में गाने और कविताएं लिखते हैंl जावेद अख्तर जोया अख्तर और फरहान अख्तर के पिता भी हैंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.