शान ने ताजा की किशोर कुमार की यादें
एक म्यूजिक कांसर्ट में गायक शान ने किशोर कुमार की यादों को ताजा कर दिया। शान ने किशोर के सभी सुपरहिट गानों को गाकर एक समां बांध दिया। कांसर्ट में आए लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।
नई दिल्ली। एक म्यूजिक कांसर्ट में गायक शान ने किशोर कुमार की यादों को ताजा कर दिया। शान ने किशोर के सभी सुपरहिट गानों को गाकर एक समां बांध दिया। कांसर्ट में आए लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।
किशोर कुमार के गाने सभी उम्र के लोगों को भाते हैं। आज के युवा भी इन गानों को खूब पसंद करते हैं। शान इस कांसर्ट में तब हैरान रह गए जब युवाओं ने पल-पल दिल के पास और जिंदगी एक सफर है सुहाना जैसे गानों की फरमाइश की। शान ने कहा कि बहुत खुशी हुई ये देखकर की आज के बच्चे भी इन गानों को सुनते जानते हैं।
शान ने समारोह में लोगों की पसंद के गाने गाए और पूरा माहौल बदल दिया। कांसर्ट में लोगों की पसंद के ये जवानी है दिवानी, दिल क्या करे, ये शाम मस्तानी, मेरी सोनी, झुमरू, दिलबर मेरे, हमें तुमसे प्यार, मेरे महबूब जैसे गानों को गाकर किशोर कुमार की यादों को ताजा कर दिया। कांसर्ट गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में हुआ था। इस कार्यक्रम में शान के साथ नई गायिका जून बनर्जी ने दिया। लोगों ने भी कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया।
किशोर कुमार के गानों के अलावा शान ने अपने गाने बहती हवा सा, भूल जा और तन्हा दिल भी गाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर