विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selfiee: कुड़ी चमकीली को प्राइवेट जेट में अक्षय कुमार और हनी सिंह ने किया रिक्रिएट, देखें वीडियो

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM (IST)

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म का एक और सॉन्ग कुड़ी ...और पढ़ें

Selfiee: Akshay Kumar and Honey Singh recreate Kudi Chamkili in a private jet, watch video
Selfiee: Akshay Kumar and Honey Singh recreate Kudi Chamkili in a private jet, watch video

नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee: अक्षय कुमार इन दिनों सेल्फी के प्रमोशन में बिजी हैं। कुछ दिन पहले ही एक्टर को-एक्टर इमरान हाशमी के साथ मुंबई मेट्रो में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। अब अक्षय ने शनिवार को रिलीज किए गए फिल्म के सॉन्ग 'कुड़ी चमकीली' को राइटर और कंपोजर हनी सिंह के साथ प्राइवेट जेट में रिक्रिएट किया है। जिसमें दोनों स्टार्स कई सालों बाद एक साथ नजर आए जिसे देखकर उनके फैंस खासा एक्साइटेड हैं।

अक्षय ने वीडियो किया शेयर

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कु़ड़ी चमकीली को ऑन एयर देखें, फीचरिंग यो यो हनी सिंह और मैं, हमने थ्री चेयर चैलेंज में बुरा नहीं किया, किया हमने? आप लोग इसे कैसे करें, मैं दोबारा पोस्ट करुंगा।' इस दौरान अक्षय ने ग्रे पैंट और सनग्लासेस के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी। वहीं हनी सिंह ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट और पैंट में नजर आए। उन्होंने जेट के अंदर सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। इस वीडियो में काफी समय बाद अक्षय और हनी सिंह को साथ-साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है सेल्फी

सेल्फी 2019 में आई मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरल लीड रोल में नजर आए थे। वहीं सेल्फी में अक्षय और इमरान के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

बता दें कि अक्षय की 2023 में ये पहली फिल्म है। इसके अलावा इस साल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'OMG-2' भी रिलीज होगी। वहीं एक्टर मराठी फिल्म वेदांत में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sonu Nigam Video: इवेंट में हुई धक्का-मुक्की के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सोनू निगम, बोले- अब सब ठीक है

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 की प्रियंका चौधरी को याद आए पुराने दिन, फर्स्ट किस को लेकर किया खुलासा

यह भी पढ़ें: Sumbul Touqeer: खतरों के खिलाड़ी और नागिन 7 में नहीं, एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय शो में दिखेंगी सुम्बुल तौकीर