यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Selfiee: सरप्राइज देने मुंबई मेट्रो में पहुंचे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी, फैंस हुए शॉक्ड
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और इमरान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिजी हैं। अब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी फिल्म सेल्फी की रिलीज के लिए तैयार हैं। दोनों इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं। अब खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी ने फिल्म के प्रमोशन का नया तरीका निकाला है। दोनों सेलेब्स ने मेट्रो में फैंस के बीच जाकर उन्हें सरप्राइज दिया है। दोनों बॉलीवुड स्टार्स को मेट्रो में देख उनके फैंस शॉक्ड रह गए।
मेट्रो में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
गुरुवार को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका निकाला है। दरअसल अक्षय और इमरान मुंबई के न्यूली मेट्रो स्टेशन डी एन नगर में पहुंचे। इस दौरान अक्षय ने अपना चेहरा फेस मास्क और कैप से तो इमरान हाशमी ने फेस मास्क और सनग्लासेस से कवर किया था। वायरल हो रहे वीडियो में वहां मौजूद लोग स्टार्स की मौजूदगी से बेखबर नजर आ रहे हैं। हालांकि मेट्रो में एंटर होने के बाद डांसर्स की एंट्री हुई और इसके बाद अक्षय और इमरान ने अपने चेहरे से मास्क हटा लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 2.0' पर किया डांस
इस दौरान अक्षय और इमरान ने फिल्म सेल्फी के सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर भी डांस किया। इस मौके पर एक्टर्स के साथ डांसर्स भी मौजूद थे। बता दें कि फिल्म का ये गाना 1994 में आई फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का रिमेक है। इस फिल्म और सॉन्ग में अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आए थे।
मलयालम फिल्म का रिमेक है 'सेल्फी'
सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रिमेक है। फिल्म में अक्षय और इमरान के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Shehzada: पठान को टक्कर देने आया शहजादा, बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया फिल्म का ट्रेलर
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman 'सत्यम शिवम सुंदरम' के 'बोल्ड' लुक पर बोलीं- 'रूपा' पर अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप लेकिन...'
यह भी पढ़ें: सारा अली खान को शुभमन गिल ने प्यार में दिया धोखा? सारा तेंदुलकर के पास वापस लौटने के लिए एक्ट्रेस का तोड़ा दिल
