फिर आया गदर वाले शर्मा जी के बेटे का ट्रेलर, अब ऐसा क्या ख़ास है
जीनियस एक युवक की कहानी है जिसके प्रयोग इतने अलग होते हैं कि विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं।
मुंबई। गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा इन दिनों अपने बेटे उत्कर्ष को बॉलीवुड में लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्मी दुनिया में उत्कर्ष की एंट्री की पहली झलक कुछ दिनों पहले ट्रेलर के जरिये आई थी और अब एक नया ट्रेलर जारी किया गया है।
इस दूसरे ट्रेलर में फिल्म से जुड़े कुछ और सीन्स हैं और ट्रेलर में उत्कर्ष एक सच्चे देशभक्त की तरह देश के दुश्मनों से लड़ते दिख रहे हैं। स्वाधीनता दिवस के निमित्त भी इसे उतरा गया है। वैसे इस ट्रेलर में भी रोमांस की कोई कमी नहीं है। उत्कर्ष के साथ इशिता चौहान की जोड़ी है। नए ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं -
जीनियस एक ऐसे लड़के की कहानी है जो लाइफ़ की हर परिस्थिति में लड़ाई लड़ता है और जीतता है। जानकारी के मुताबिक 'जीनियस' एक युवक की कहानी है जिसके प्रयोग इतने अलग होते हैं कि विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं।मुंबई से स्कूलिंग करने के बाद उत्कर्ष ने कैलिफोर्निया से सिनेमा की पढ़ाई की है। उसके बाद वो न्यूयॉर्क के ‘ली स्टार्सबर्ग थियेटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट’ से भी एक्टिंग और फ़िल्ममेकिंग में डिग्री ली है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी गैंगस्टर शाह की भूमिका में हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, आएशा जुल्का और अभिमन्यु सिंह भी हैं। ये अनिल शर्मा की पांच साल बाद वापसी है। उन्होंने 2013 में सिंह साहब द ग्रेट बनाई थी। हालांकि उन्हें आज भी फिल्म गदरः एक प्रेम कथा के कारण जाना जाता है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर उस फिल्म में उत्कर्ष ने ही सनी के बेटे जीते का किरदार निभाया था। यह फिल्म इस साल 24 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस एक्शन लव स्टोरी में आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Video: बिग बॉस 12 इस दिन से शुरू होगा, जानिये सारी डिटेल्स इस ख़बर में