विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Bluff में प्रियंका चोपड़ा की आवाज बनी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, 5 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

By Deepesh PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 15 Mar 2026 03:39 PM (IST)

हालिया प्रदर्शित हालीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के किरदार को बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हिंदी में ...और पढ़ें

द ब्लफ में प्रियंका की आवाज बनीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

द ब्लफ में प्रियंका की आवाज बनीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडेय, मुंबई। 'जॉली एलएलबी 2' और 'आर्टिकल 15' फिल्मों की अभिनेत्री सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने वर्ष 2012 में फिल्म ‘सेकेंड मैरिज डॉट कॉम’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उसके बाद ‘इनसाइड एज’ और ‘फोर मोर शाट्स प्लीज’ जैसी वेब सीरीज से उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी।

प्रियंका की आवाज बनीं एक्ट्रेस

अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए डबिंग को लेकर सयानी बताती हैं, "यह ऑफर सुनकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हुई, क्योंकि आवाज का काम करने में मुझे बहुत अच्छा लगता है। इसमें आवाज, सांस, समझ और माड्यूलेशन हर चीज का प्रयोग होता है। ‘द ब्लफ’ से पहले उनके लिए किसी ने हिंदी में डब नहीं किया है, इसलिए मेरे ऊपर एक अलग जिम्मेदारी थी। उनकी बोलने की शैली, शब्दों को बोलते समय उनके होंठों के हिलने के तरीके, बीच में किस तरह सांसें लेते हुए वह बोलती हैं, यह सब ध्यान में रखकर डबिंग की है।"

आवाज से ही हुई थी पहली कमाई

सयानी गुप्ता की पहली कमाई उनकी आवाज से ही हुई थी। वह बताती हैं, "मैं जब पांच साल की थी, तब मैंने स्‍टूडियो में एक रेडियो विज्ञापन को आवाज दी थी। स्टूडियो से निकलते समय मुझे लिफाफे में 500 रुपये मिले थे। वह मेरी जिंदगी की पहली कमाई थी। अभी भी मैं वही काम कर रही हूं। आवाज के मामले में मेरे पापा ने मुझे बचपन से ही प्रशिक्षित किया है, वो रेडियो के साथ-साथ थिएटर के कलाकार थे। मैं जब तक कोलकाता में रही, वो रोज मुझे सही शब्द बोलने का अभ्यास कराते थे।"

Sayani Gupta

पढ़ाई और कला साथ-साथ

अभिनेत्री बनने के सफर के बारे में सयानी बताती हैं, "मेरे लिए पढ़ाई-लिखाई और कला साथ में ही चली। अभिनेत्री तो मुझे हमेशा से बनना था, लेकिन मैंने कभी इस बारे में किसी से कुछ कहा नहीं था। कॉलेज की पढ़ाई करने दिल्ली आई, उस दौरान थिएटर और डांस भी करती रही। फिर नौकरी शुरू की तो लगा कि एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) जाकर एक्टिंग सीख सकती हूं। अभिनय में आना एक दिन का निर्णय नहीं था, बस जिंदगी इसी दिशा में आगे बढ़ती गई।"

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को बॉलीवुड में नहीं मिला वो मुकाम? हॉलीवुड स्टार ने 'देसी गर्ल' पर दिया ये बड़ा बयान

सपोर्टिंग रोल्स से नहीं पड़ता फर्क

फिल्म ‘सेकेंड मैरिज डॉट कॉम’ में केंद्रीय भूमिका से शुरुआत करने के बाद सयानी ने कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल्स किए। वह कहती हैं, "मेरे मन में कभी ऐसा था नहीं कि लीड रोल्स निभाने या हीरोइन बनना है। मैं बांग्ला फिल्में और वैश्विक सिनेमा देखकर बड़ी हुई हूं। मुझे एक्टिंग में दिलचस्पी थी और हमेशा पूरा ध्यान इस पर रहा कि अच्छी अभिनेत्री कैसे बनना है। मुंबई आकर ऑडिशन देती रही। मेरी पहली फिल्म ‘सेकेंड मैरिज डॉट कॉम’ लीड रोल में ही मिली। उसके बाद मैंने सपोर्टिंग रोल में कई फिल्में की, जिसमें मेरी भूमिकाएं बहुत अच्छी थीं।"

Sayani Gupta Movie

सेम रोल्स से हो जाती हैं बोर

प्राथमिकताओं और आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सयानी बताती हैं, "प्राथमिकता हमेशा एक ही रही है कि अच्छा काम करना है और अच्छे लोगों के साथ काम करना है। फिल्में, वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्म कई तरह के प्रोजेक्ट किए है। एक वेब सीरीज जल्द ही आएगी। मगर मैं एक ही तरह के काम से बहुत जल्दी बोर हो जाती हूं, इसलिए खुद भी अलग-अलग काम ढूंढती रहती हूं।"

यह भी पढ़ें- 'मैं अपनी कलाई काट...' Sayani Gupta के फिल्मों में आने से नाराज थीं उनकी मां, दे डाली थी धमकी