Move to Jagran APP

Saroj Khan Death: ऋतिक रोशन के डांस की कायल थीं सरोज ख़ान, 'उनकी कमियां निकालना मुश्किल'

Saroj Khan Death सरोज ख़ान ने कहा था- ऋतिक इतने परफेक्ट डांसर हैं कि कोरियोग्राफर को भी सोचने में समय लगता है कि उनसे क्या करवाएं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 05:52 PM (IST)
Saroj Khan Death: ऋतिक रोशन के डांस की कायल थीं सरोज ख़ान, 'उनकी कमियां निकालना मुश्किल'
Saroj Khan Death: ऋतिक रोशन के डांस की कायल थीं सरोज ख़ान, 'उनकी कमियां निकालना मुश्किल'

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फ़िल्मों की लीजेंडरी कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का कार्डिएस अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। सरोज ख़ान ने अपने 40 साल से अधिक के करियर में कलाकारों की कई पीढ़ियों के साथ काम किया था। इनमें एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ शामिल हैं। वैसे तो पूरा ज़माना सरोज ख़ान की कोरियोग्राफी का दीवाना था, मगर कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनकी ख़ुद सरोज ख़ान कायल रहीं। ऐसे ही कलाकार हैं ऋतिक रोशन।

loksabha election banner

सरोज ऋतिक के डांस की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्हें पैदायशी डांसर मानती थींं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरोज ने ऋतिक के डांस के बारे में कहा था- ऋतिक इतने परफेक्ट डांसर हैं कि कोरियोग्राफर को भी सोचने में समय लगता है कि उनसे क्या करवाएं। कई बार मन में यह ख़्याल आता है कि काश वो कोई ग़ल्ती कर दें। वो इतने परेफेक्ट डांसर हैं। जब वो डांस करते हैं तो देखने वाले का मुंह खुला रह जाता है। मुझे उनमें कोई दोष नहीं दिखता। वो बॉर्न डांसर हैं। उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है। वो ख़ुद कर सकते हैं। 

ऋतिक रोशन ने कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फ़िल्म से उन्होंने बता दिया था कि डांस में उनका मुकाबला करना आसान नहीं होगा। ऋतिक की फ़िल्मों की कामयाबी में उनके डांस ने अहम भूमिका निभायी। 

सरोज ख़ान का शुक्रवार तड़के 2 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 71 साल की थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें सांस की तकलीफ़ की वजह से मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से वो ठीक होकर डिस्चार्ज हो गयी थीं। सरोज का कोविड 19 टेस्ट भी नेगेटिव आया था। सरोज ख़ान के निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही है। सरोज ख़ान ने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेज़ के करियर में अहम भूमिका निभायी। 

यह भी पढ़ें: एक दो तीन से राधा कैसे ना जले तक... सरोज ख़ान के ये गाने थिरकने पर कर देंगे मजबूर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.