Move to Jagran APP

Saroj Khan Last Song: माधुरी दीक्षित के इस गाने में सरोज ख़ान ने आखिरी बार की कोरियोग्राफी, देखें वीडियो

Saroj Khan Last Song पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी ताल पर नचाने वालीं लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 09:28 AM (IST)
Saroj Khan Last Song: माधुरी दीक्षित के इस गाने में सरोज ख़ान ने आखिरी बार की कोरियोग्राफी, देखें वीडियो
Saroj Khan Last Song: माधुरी दीक्षित के इस गाने में सरोज ख़ान ने आखिरी बार की कोरियोग्राफी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी ताल पर नचाने वालीं लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में सरोज ख़ान ने आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। सरोज खान को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में एडमिट करवाया गया, लेकिन तब वो ठीक होकर घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को सुबह 1.52 सरोज ख़ान ने आखिरी बार सांस ली।

loksabha election banner

सरोज ख़ान ने यूं तो कई सेलेब्स को अपनी ऊंगलियों पर नचाया है, लेकिन माधुरी दीक्षित उनकी फेवरेट डांसर थीं। धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे माधुरी के कई हिट गानों को सरोज ख़ान ने ही कोरियोग्राफ किया था। और इत्तेफाक़ देखिए की अपनी जिंदगी की आखिरी कोरियोग्राफी भी उन्होंने माधुरी दीक्षित के लिए ही की। हाल ही में रिलीज़ हुई करण जौहर की फिल्म में 'कलंक' में माधुरी दिक्षित पर एक गाना फिल्माया गया था ‘तबाह हो गए’। ये गाना सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था।

सरोज ख़ान तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। सरोज ख़ान ने अपने करियर में इतने हिट गाने दिये हैं कि उनकी लिस्ट बहुत लम्बी है। सरोज ख़ान का जाना फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़ा झटका है। सेलेब्स ट्वीटर पर ट्वीट कर सरोज ख़ान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन को इंडस्ट्री में एक युग का अंत बता रह हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम ख़ेर, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने सरोज ख़ान के निधन शॉकिंग बताया है। वहीं उनके फैंस भी उनके जाने सदमे में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.