विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sarke Chunar की गायिका मंगली को हुआ गलती का एहसास, अश्लील लिरिक्स पर पब्लिकली मांगी माफी

Published: Thu, 19 Mar 2026 09:19 PM (IST)

गीतकार रकीब आलम ने कहा, मैंने फिल्म निर्माताओं को इसे लेकर किया था आगाह-एनसीडब्ल्यू ने 'सरके चुनर' विवाद में नोरा फतेही, संजय दत्त को जारी किया समन

सरके चुनर गायिका ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सरके चुनर गायिका ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सरके चुनर को लेकर नहीं थम रहा विवाद

  2. गाने की सिंगर ने जनता से मांगी माफी

  3. नोरा और संजय के खिलाफ समन जारी

नई दिल्ली, प्रेट्र: 'सरके चुनर' गीत के अश्लील बोलों को लेकर मचे बवाल के बाद इसकी गायिका मंगली ने माफी मांगते हुए कहा है कि किसी का भी उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इंस्टाग्राम पर तेलुगु लोक गायिका ने लिखा कि गाने के बोल बदले जाएंगे और जल्द ही दूसरा संस्करण जारी किया जाएगा।

गाने की सिंगर ने मांगी माफी

उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाने को सभी मंचों से हटा दिया गया है। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं आप सभी से दिल से माफी मांगती हूं। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हमें इस चूक का अफसोस है। इस गाने का हिंदी संस्करण सप्ताह की शुरुआत में जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- 'सरके चुनर' गाने को लेकर बढ़ा व‍िवाद, डांसर नोरा फतेही के खि‍लाफ यूपी में फतवा जारी

sarke chunar

इसके कथित अश्लील बोलों के कारण विवाद हो गया है। यह मामला संसद में भी उठाया गया, जहां सरकार ने बताया कि गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस गाने के डांस वीडियो में संजय दत्त के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही और गीतकार रकीब आलम ने विवाद से स्वयं को अलग कर लिया है।

sarke chunar (1)

फतेही ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ संस्करण तीन साल पहले रिकार्ड किया था। जब उन्होंने हिंदी संस्करण सुना तो उन्होंने निर्माताओं को इससे अवगत करा दिया था। आलम ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म निर्माताओं को आगाह किया था कि हिंदी गीत अश्लील हैं।

नोरा और संजय के खिलाफ समन

आलम ने कहा कि उन्हें कन्नड़ संस्करण का शाब्दिक अनुवाद करने के लिए कहा गया था। उन्होंने वही किया। कन्नड़ गीत फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखे थे। यह गाना आगामी कन्नड़ फिल्म ''केडी: द डेविल'' का हिस्सा है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में यूट्यूब पर रिलीज हुआ।

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गाने ''सरके चुनर'' में अश्लीलता को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त और अन्य को समन जारी किया है। इसके साथ ही गीतकार रकीब आलम, निर्माता वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को आयोग ने अपने समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें- 'सरके चुनर' गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, नोरा फतेही और संजय दत्त समेत पांच लोगों को भेजा समन