Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा को छोड़ अब इस एक्ट्रेस को बताया 'परफेक्ट गर्लफेंड', कही ये बात
अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। साथ ही बिना नाम लिए अपने कई इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। साथ ही बिना नाम लिए अपने कई इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते रहते हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को छोड़ बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री के लिए कहा कि वह 'परफेक्ट गर्लफेंड' बन सकती हैं।
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रकुल प्रीत सिंह हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपनी वेब फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में इन दोनों के साथ दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। यह तीनों कलाकार इन दिनों फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का वर्चुअल तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने रकुल प्रीत सिंह के लिए कहा है कि वह 'परफेक्ट गर्लफेंड' के लायक हैं।
अर्जुन कपूर, नीना गु्प्ता और रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। इनसे पूछा गया कि क्या इन तीनों ने अपनी जिंदगी ने किसी को 'अपनाओ और छोड़ दो' कहा हैं ? इस सवाल के जवाब में रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी कहा है कि इसे अपनाओ या छोड़ दो। दरअसल, मैंने यह कभी नहीं कहा है। क्योंकि मुझे लगता है, मैं उस तरह की इंसान हूं जो महसूस करती है कि आप हमेशा एक निश्चित तौर पर एडजस्ट करते हैं।'
रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कह रही हूं कि एडजस्ट कर लो जैसे सोसाइटी में बोलते हैं। दो लोग कभी एक जैसे नहीं हो सकते। तो अगर मुझे खाना 7 बजे खाना है तो मैं खुलूंगी, तुम 9 बजे खाना है तो लो। इसमें कोई समस्या नहीं है। यह इस पर लड़ाई नहीं होने वाली है क्योंकि मैं ऐसी हूं।' रिलेशनशिप पर रकुल प्रीत सिंह की यह बात सुनकर अर्जुन कपूर कहते हैं कि सभी लड़के यह सुनकर हैरान रह जाएंगे और महामारी के बाद जल्द ही रकुल लोगों को अपने घर के बाहर लाइन में खड़ा कर देगी।
अर्जुन कपूर ने कहा, 'इस वक्त वह सभी लड़के देख रहे हैं और कह रहे हैं कि 'वाह रकुल परफेक्ट गर्लफ्रेंड है।' अभिनेता की इस बात पर अपनी सहमति जताई और रकुल प्रीत सिंह कहती हैं, 'हां मैं बनूंगी भी।' आपको बता दें कि फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' 18 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का निर्देशन काशवी नायर ने किया है।