इस एक्ट्रेस के लिए कपड़ों से ज्यादा मायने रखती है खुशबू
एक्ट्रेस सारा जेसिका पार्कर कहना है कि खुशबू कई मायनों में कपड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जेसिका ने कहा 'आप क्या पहने हैं? इस बात से ज्यादा प्रभावपूर्ण है आपके पास से आने वाली खुशबू। कारण कि यह आपके कपड़ों से ज्यादा जल्दी कम्यूनिकेट करती है।'
मुंबई। एक्ट्रेस सारा जेसिका पार्कर कहना है कि खुशबू कई मायनों में कपड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जेसिका ने कहा 'आप क्या पहने हैं? इस बात से ज्यादा प्रभावपूर्ण है आपके पास से आने वाली खुशबू। कारण कि यह आपके कपड़ों से ज्यादा जल्दी कम्यूनिकेट करती है।'
उन्होंने बताया, 'आप जब किसी के गले लगते हैं तो कैसा महसूस करते हैं। खुशबू आपका पूरा ध्यान खींच लेती है। इसके बाद आप क्या पहने हैं यह बात मायने नहीं रखती।'
क्या दीपिका ने दिया रणवीर को बर्थडे पर 'सेक्स' का गिफ्ट?
जेसिका ने कहा, 'यह एक यूनिक तरीका है प्रभाव जमाने का। आपका मेकअप यह काम नहीं कर सकता। आपका बैग ऐसा नहीं कर सकता। आपके जूते, आपके कपड़े। सबकुछ इसके आगे फीका है।'
फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम के अनुसार 50 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि आज से करीब दस साल पहले ऐसी ही एक खुशबू की मैं भी दीवानी हो गई थी। इसके बाद मैंने तय किया था कि इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
बिग बॉस-9: इन दो कंटेस्टेंट में होगी कैप्टनशिप की जंग
हालांकि 15-16 साल की उम्र में भी एक पल ऐसा आया जब मैं इस तरह की खुशबू को महसूस किया। इसके बाद मैंने पैसे इकट्ठा किए। वो ही खुशबू वाला परफ्यूम खरीदा।'