यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sara Ali Khan Shubman Gill: क्या क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं सारा अली खान ? वायरल हुई डिनर की तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक तरह जहां अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। तो वहीं इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसके बाद एक्ट्रेस के लव अफेयर की चर्चा हो रही है। सामने आई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस किसी बॉलीवुड हैंडसम हंक के साथ नहीं बल्कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों किसी रेस्त्रां में डिनर करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक से ब्रेकअप के बाद सारा अब शुभमन को डेट कर रही हैं। फोटो में देखा जा रहा है कि एक तरह शुभमन बैठे हुए तो वहीं दूसरी और सारा बैठी हुई। सारा के पास रेस्त्रां का एक वेटर खड़ा हुआ है जिसे वो कुछ ऑडर करती नजर आ रही है। सारा अली खान से पहले क्रिकेटर का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जुड़ा था। हालांकि सारा और शुभमन न तो कभी एक साथ दिखे और न ही कभी इन खबरों पर कोई बयान दिया था।
Shubman gill date sara ali khan ko kar eha tha aur hum kisi aur hi sara ko lapet rhe the🥲#Shubmangill #CricketTwitter pic.twitter.com/oEAAXqXgOz
— Arun (@ArunTuThikHoGya) August 29, 2022
इन स्टार्स को डेट कर चुकीं है सारा अली खान
बता दें सारा अली खान इससे पहले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में आए थे। वहीं फिल्म रिलीज के बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे। दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर बात नहीं की। सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक्ट्रेस का दिल कार्तिक आर्यन पर आया था।
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सारा ने कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद सारा और कार्तिक ने लव आज कल में साथ में काम किया और दोनों में प्यार हुआ। कार्तिक आर्यन के साथ भी करीब साल दो साल तक रिलेशनशिप में रही। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं अब क्रिकेटर के साथ तस्वीरें वायरल हुई है। देखना होगा कि क्या सारा अली खान इस बारे में कुछ कहती है या नहीं।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द आदित्य धर की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटर की अनटाइल्टड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ विक्की कौशल होंगे। विक्रांत मैसी के साथ अपनी फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी।
