Sapna Choudhary का नया गाना अंख दा निशाना रिलीज, लगाए जबरदस्त ठुमके
सपना चौधरी के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। उनका नया पंजाबी गाना अंख दा निशाना रिलीज हो गया है। इसमें सपना चौधरी जबरदस्त डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सपना चौधरी के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। उनका नया पंजाबी गाना अंख दा निशाना रिलीज हो गया है। इसमें सपना चौधरी जबरदस्त डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं।सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इसे 1.23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सपना गाने में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। गाने में डांसर सपना ब्लैक और रेड कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। यह गाना पंजाबी फिल्म डीएसपी देव का आइटम नंबर है। यह गाना व्हाइट हिल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
गाने के बोल गिल रौंता ने लिखे हैं और म्यूजिक गुरमीत सिंह ने दिया है। गाने को कोरियोग्राफ सागर दास ने किया है। अंख दा निशाना को अपनी आवाज मन्नत नूर ने दी है। गाने की शुरुआत ही अख दा निशाना लाइन के साथ शुरु होती है। इस गाने से जुड़ा एक पोस्ट सपना ने दो दिन पहले भी इंस्टा पर डाला था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मेरा यह दूसरा पंजाबी गाना 25 जून को रिलीज हो रहा है। यह फिल्म पांच जुलाई को रिलीज होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप