Sapna Choudhary Photos : ब्लैक गाउन में सपना चौधरी का बोल्ड लुक, देखें नई तस्वीरें
हरियाणवी डांसर और सोशल मीडिया क्वीन सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फालोअर्स हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर और सोशल मीडिया क्वीन सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फालोअर्स हैं। वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरें तो कभी डांस वीडियो। फैंस को भी ये तस्वीरें खूब पसंद आती हैं। आज फिर सपना चौधरी ने इंस्टा पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।
सपना चौधरी का यह लुक काफी बोल्ड है
लेटेस्ट तस्वीरों में सपना चौधरी ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर की ईयररिंग कैरी की हैं और उनके बाल खुले हैं। सपना चौधरी का यह लुक काफी बोल्ड है। ओपन शोल्डर है और मेकअप काफी लाइट हैं। और हां हाथों में बेहद खूबसूरत रिंग्स भी पहनी हैं। 88 हजार से ज्यादा लोग इस पोक्ट को लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों कमेंट आए हैं। इन कमेंट में फैंस सपना चौधरी के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल गर्ल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आप काफी हॉट हो।
फैंस को हरियाणावी सीखा रहीं सपना चौधरी
हाल ही में सपना चौधरी का डांस से अलग एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी कहती हैं कि हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते हैं। सपना का यह वीडियो उनकी हरियाणवी डिक्शनरी का वीडियो है।सपना चौधरी ने अपने फैंस के लिए हरियाणवी डिक्शनरी की शुरुआत की है। इसमें वह अलग-अलग हरियाणवी शब्दों से लोगों को रूबरू कराती हैं।
बिग बॉस के बाद बढ़ी लोकप्रियता
सपना चौधरी ने अपने डांस से पूरे उत्तर भारत में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने हरियाणा के साथ-साथ बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में खूब पहचान बनाई है। सपना चौधरी बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बिग बॉस के बाद सपना की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।