क्या फिर से मां बनने वाली हैं सपना चौधरी, बेबी बंप के साथ फोटो हो रही है वायरल
सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो मौका-ए-वारदातमें रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्ट करती हुई भी नज़र आ रही हैं। सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ भोजपुरी पंजाबी और बॉलीवुड में भी काम किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने गानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आज उनके गानें न सिर्फ हरियाणा बल्कि हर जगह धूम मचाते हैं। उनका डांस देख फैंस मदहोश हो जाते हैं। सपना ने हर इंडस्ट्री में अपने काम कर दम दिया है। वह डांस और एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। सपना चौधरी का हर अंदाज देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसी बीच सपना की एक तस्वीर सामने आई है जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इस तस्वीर में सपना बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीर...
View this post on Instagram
सपना चौधरी की एक तस्वीर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई है। इस तस्वीर में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दसअसल, सपना की ये तस्वीर आज की नहीं कई महीनों पुरानी है। सपना की इस तस्वीर को उनके फैंन पेज पर शेयर किया गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह पीले रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का चुनरी सिर पर डाले नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथों में भरी-भरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है। वहीं सपना अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए बेहद ही खुश दिख रही हैं। डांसर की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर उनके फैंस हॉर्ट, गुडलक इमोजी के साथ उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते साल यानी 2020, अक्टूबर में सपना चौधरी के अचानक मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सपना ने एक बेटे को जन्म दिया है। मां बनने की खबर को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थीं। इस खबर के सामने आने के साथ ही सपना की शादी की खबर का भी खुलासा हुआ। सपना ने जनवरी में हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से कोर्ट मैरिज किया था।
सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात'में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्टकरती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं।