Sapna Choudhary को खुद की ही खूबसरती पर हुआ नाज़, शीशे के सामने खुद ही उतारी अपनी नजर, Video Viral
सपना चौधरी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस उन पर फिदा होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हरियाणवी क्वीन अपने हालिया रिलीज गाने शीशा देखूंगी जरूर पर शीशे के सानमे डांस करती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sapna Choudhary New Song Sheesha Dekhungi Jarur : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी न सिर्फ आने गानों और डांस की लिए फेमस हैं। बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कारण सपना को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है। हाल ही में सपना चौधरी एक बेटे की मां बनीं हैं। वहीं अब उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी की है। उनके बैक टू बैक कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैंं। हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना 'शीशा देखूंगी जरूर' रिलीज हुआ है। सपना चौधरी का ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसी बीच अब सपना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस उन पर फिदा होते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हरियाणवी क्वीन अपने हालिया रिलीज गाने 'शीशा देखूंगी जरूर' पर शीशे के सानमे डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन वाकई आपके होश उड़ा देगी। आप देख सकते हैं कि वह अपने आंखों के काजल निकाल कर अपनी ही नजर उतारती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारफी कर रहे हैं। कुछ ही घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी और प्रेम वत्स का नया गाना 'शीशा देखूंगी जरूर' रिलीज हुआ है। इस गाने को सिंगर एके जट्टी, अक्की आर्यन ने मिलकर गाया है। वहीं इसके लिरिक्स फरिस्ता और सोनू राठी ने दिए हैं। वहीं इसे डायरेक्ट भी फरिस्ता ने ही किया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं गाने में सपना का देसी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।