Sanjeev Kumar के ठुकराने के बाद बिगड़ गई थी इस एक्ट्रेस की दिमागी हालत, Hema Malini से करते थे प्यार
Sanjeev Kumar Birthday Special बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजीव कपूर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। संजीव ने सन् 1960 में ‘हम हिन्दुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Sanjeev Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का जन्म आज ही के दिन हुआ था। संजीव ने सन् 1960 में ‘हम हिन्दुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन इस फिल्म के बाद संजीव के करियर की गाड़ी चल पड़ी और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
संजीव का करियर जितना बुलंदियों में रहा उतना ही विवादों में रहा। उनके करियर के साथ ऐसे कई किस्से जुड़े जो हॉट टॉपिक बन गए। जैसे, एक बार फिल्म अभिनेत्री नूत ने उन्हें सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, उस दौरान एक पत्रिका में आर्टिकल छपा था कि नूतन अपनी शादी से खुश नहीं हैं और संजीव कुमार के साथ अपनी खुशी ढूंढ रही हैं। ये पढ़कर नूतन काफी गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने संजीव को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था।
हेमा मालिनी से बेइंतहा प्यार
बताया जाता है कि संजीव कुमार हेमा मालिनी से बेहद प्यार करते थे। ड्रीम गर्ल में हेमा के साथ काम करने के बाद संजीव को वो इतनी पसंद आ गई थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज भी कर दिया था। हालांकि हेमा ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया और धर्मेंद्र से शादी की। कहा जाता है कि हेमा के ठुकराने के बाद संजीव को इस बात इतना सदमा लगा कि उन्होंने कभी शादी नहीं की।
सुलक्षणा पंडित की बिगड़ गई थी दिमागी हालत
सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो संजीव कुमार के साथ लीड रोल में थीं। काम करने के दौरान सुलक्षणा, संजीव कुमार को अपना दिल दे बैठीं, लेकिन संजीव तो ड्रीम गर्ल हेमा से प्यार करते थे। और उनके ठुकराने की वजह से परेशान थे। हालांकि इस दौरान संजीव और सुलक्षणा काफी अच्छे दोस्त बन गए। वो हर छोटी बड़ी चीज़ सुलक्षणा से शेयर करते थे।
जब हेमा ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया तब सुलक्षणा ने उन्हें प्रपोज किया, लेकिन एक्टर ने मना कर दिया। एक्ट्रेस को इस बात का काफी गहरा सदमा लगा और वो डिप्रेशन में चली गईं। एक्ट्रेस की दिमागी हालत उस वक्त पूरी तरह बिगड़ गई जब उन्हें संजीव की मौत की खबर मिली। उनकी हालत ये हो गई थी कि वो अपने खास लोगों को भी नहीं पहचान पा रही थीं। सुलक्षणा की बहन ने और खुद सुलक्षणा भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर चुकी हैं।