नच बलिए में टेनिस स्टार सानिया पति शोएब संग थिरकेंगी
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक के साथ कार्यक्रम नच बलिए में नजर आएंगी। एक प्रेस कांफ्रेस में सानिया ने बताया कि वह अपने पति शोएब के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगी। वह बताती हैं कि इस शो को वह प्रतिस्पर्धा नहीं मान रही हैं। सानिया ने कहा कि वह डांस के मामले में थोड़ी पीछे हैं। लेकिन इस शो क
मुंबई। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक के साथ कार्यक्रम नच बलिए में नजर आएंगी। एक प्रेस कांफ्रेस में सानिया ने बताया कि वह अपने पति शोएब के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगी। वह बताती हैं कि इस शो को वह प्रतिस्पर्धा नहीं मान रही हैं।
सानिया ने कहा कि वह डांस के मामले में थोड़ी पीछे हैं। लेकिन इस शो के लिए वह डांस प्रोफेशनल से क्लास लेंगी और शोएब के साथ कदम से कदम मिला कर नाचेगीं। हालांकि शोएब एक बहुत अच्छे डांसर हैं। आगे सानिया बताती हैं कि वह डांसिंग में इतनी अच्छी नहीं है, पर यह एक अच्छा मौका है जिससे वह शोएब के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगी। सानिया मिर्जा टेनिस से तो अपने फैन्स का दिल जीत चुकी हैं, अब देखते हैं कि क्या वह डांसिंग से लोगों के दिलों पर राज कर पाएंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर