Move to Jagran APP

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, मांगा आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें

Arjun Kapoor Visited Golden Temple In Amritsar अर्जुन कपूर अमृतसर में रकुल प्रीत सिंह के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 06:05 PM (IST)
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, मांगा आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, मांगा आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर ने रविवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका हैं। उनके पोस्ट से आध्यात्मिक यात्रा के बारे में पता चलता हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की अपनी यात्रा से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर कर अर्जुन ने लिखा है, ‘वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।’

loksabha election banner

अर्जुन अमृतसर में रकुल प्रीत सिंह के साथ शूटिंग कर रहे हैंl जो इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं। इस फिल्म का अभी टाइटल फाइनल नहीं हुआ हैंl यह अर्जुन-रकुल की पहली फिल्म साथ में होगी।

 

View this post on Instagram

Waheguru ji da Khalsa Waheguru ji di Fateh 🙏

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने मुंबई मिरर से कहा था, ‘मैं एक जॉइंट परिवार में पला बढ़ा हूं इसलिए मैं समझ गया कि यह प्यार, ताकत और समर्थन का सबसे बड़ा आधार है। यहीं हमारी फिल्म का सार है, जिसका दिल सही जगह पर है। मैं प्रैप के दौरान भी धमाका कर रहा हूं।’

 

View this post on Instagram

Aapke liye FUNthing special 🙌🏻 my very own Rapid Fire... Enjoy & btw #HappyWomensDay

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

रकुल के साथ फ्रेम शेयर करने के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, ‘वह एक सुंदर सहज और अच्छी को एक्ट्रेस हैं।’ काश्वी नायर इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। उन्होंने इसके पहले निखिल आडवाणी को असिस्ट किया हैं। अर्जुन कपूर जल्द फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति की यह एक साथ की हुई तीसरी फिल्म होगीl

 

View this post on Instagram

They are as couple! Yay Or Nay! . Comment Comment?? . #kareenakapoorkhan #mumbai #taimuralikhan #dubaiinstagram #kartikaaryan #arjunkapoor #malaikaarora #arjunmalaika #gymbabe #gymwear #gymmotivation #gymshark #gymlife #workoutroutine #vickykaushal #bollywoodcandy #starspoken

A post shared by Bollywood Candy (@bollywoodcandy) on

गौरतलब है कि दोनों का डेब्यू भी एक साथ हुआ था। अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैंl दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया हैंl मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिया हैं और अब वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.