विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक फोटो की वजह से हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस, साउथ के बाद अब बॉलीवुड में जमाएंगी पैर; Kajol-Tabu के साथ करेंगी डेब्यू

By Dipesh PandeyEdited By: Ekta Gupta
Published: Sun, 05 Apr 2026 05:37 PM (IST)

मलयालम फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तमिल-तेलुगू के बाद अब बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड में काम को लेकर क्या बोलीं संयुक्ता मेनन?

बॉलीवुड में काम को लेकर क्या बोलीं संयुक्ता मेनन?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडे, मुंबई। साल 2016 में मलयालम फिल्म पॉपकार्न (Popcorn) से अभिनय में कदम रखने वाली अभिनेत्री संयुक्ता मेनन (Samyuktha) ने आगे तमिल और तेलुगु भाषाओं में धनुष, नंदमुरी बालकृष्ण, पवन कल्याण और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों के साथ काम किया है। अब वह काजोल अभिनीत फिल्म महारंगिनी : क्वीन आफ क्वींस से हिंदी सिनेमा में भी अपने कदम जमाने के लिए तैयार हैं। वह कहती हैं, ‘जब मैंने सिनेमा जगत में कदम रखा तो पता चला कि सभी सिनेमा इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की फिल्में बनती हैं।

अलग-अलग इंडस्ट्री में किया काम

उन्होंने आगे कहा, 'तब मैंने तय किया कि मुझे हर सिनेमा का हिस्सा बनना है। यह मेरा सपना है। जब किसी नई जगह, नए लोगों के साथ काम करते हुए नए अनुभव लेते हैं, तो उसके साथ काफी कुछ सीखते भी हैं। मुझे मलयालम सिनेमा में बहुत प्यार मिला, तेलुगु सिनेमा में बहुत प्यार मिला। जब ऐसा प्यार और समर्थन मिलता है, तब और ज्यादा कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती है। मैं हिंदी सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं। हिंदी फिल्में मेरे बचपन का बड़ा हिस्सा रहा है। ऐसे में हिंदी सिनेमा का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खुशी और सपने के सच होने जैसी बात है। मुझे हिंदी से कुछ और आफर आ रहे हैं।

samyuktha (1)

यह भी पढ़ें- 32 साल पुरानी फिल्म Box Office पर रही थी डिजास्टर, बाद में कल्ट क्लासिक बनीं Romantic Comedy

विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर

बस मैं सही समय, सही स्क्रिप्ट और सही टीम का इंतजार कर रही हूं।’ आगामी दिनों में संयुक्ता की निखिल सिद्धार्थ के साथ स्वयंभू, विजय सेतुपति और तब्बू के साथ स्लम डाग और लोकेश कनगराज निर्देशित बेंज समेत कई फिल्में कतार में हैं। वह कहती हैं, ‘मैं अपनी सभी आगामी फिल्मों के लिए एक समान उत्साहित हूं, क्योंकि सारी फिल्में एक दूसरे से बहुत अलग हैं और सभी में मैंने अलग-अलग भूमिका निभाई हैं।

किसी फिल्म में बहुत ज्यादा एक्शन है, कोई पीरियड फिल्म है, किसी में रहस्य और रोमांच है। जब आप इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं, तो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखना उत्साहजनक होता है।’ फिल्म स्लम डॉग में संयुक्ता अभिनेता विजय सेतुपति और अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आएंगी। तब्बू के साथ के अनुभवों के बारे में वह बताती हैं, ‘वह बहुत ही खूबसूरत हैं, मुझे उनके इर्द-गिर्द भी बहुत सारी पाजिटिविटी (सकारात्मक ऊर्जा) महसूस हो रही थी।

samyuktha (2)

तब्बू के साथ रहा अच्छा एक्सपीरियंस

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सेट पर पहुंची, उनसे हैलो किया और हमारी बातचीत शुरू हो गई। मैं शर्मीली लड़की नहीं हूं, इसलिए सेट पर किसी से भी बात करने में मुझे कोई मुश्किल नहीं होती है। उन्हें सामने से देखना ही मेरे लिए एक फैन गर्ल वाला पल था। (हंसते हुए) वो आज भी उसी तरह दिखती हैं, जैसा मैंने उन्हें वर्षों पहले टीवी स्क्रीन पर देखा था। मुझे उनका हाव-भाव, आत्मविश्वास सब कुछ बहुत पसंद है।’

कैसे मिला इंडस्ट्री में ब्रेक

अपने अभिनय सफर के बारे में संयुक्ता आगे बताती हैं, ‘मैं तो संयोगवश अभिनेत्री बनी हूं। मेरे कालेज में जाने से पहले एक फोटोग्राफर ने फेसबुक पर मेरी तस्वीर देखी। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक पत्रिका के लिए आपका फोटोशूट करना चाहता हूं। वो पत्रिका केरलम की फैशन और सिनेमा की दुनिया में काफी लोकप्रिय थी। फिर एक निर्माता ने उस पत्रिका में मेरी तस्वीर देखी और मुझे फिल्म का ऑफर दे दिया। वहां तक जाना तो मेरे लिए आसान था।

उसके बाद मैंने अहसास किया कि आपको इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए और फिल्मों में अभिनय करने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। वो फिल्म करने के बाद मुझे पता चला कि एक्टिंग करना उतना आसान नहीं है, जितना स्क्रीन पर दिखता है। पहली फिल्म के बाद मैंने एक्टिंग सीखी और उसके बाद की फिल्मों से तय किया कि अब तो करियर इसी में बनाना है।’

यह भी पढ़ें- 'पता नहीं कितनी बार नानी...' Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां पूनम सिन्हा ने किया रिएक्ट