विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जिगरा देख पछताया...', Samay Raina ने उड़ाई Alia Bhatt की खिल्ली, 'ऐल्फा' एक्ट्रेस के जवाब ने खींचा ध्यान

Published: Sat, 20 Jun 2026 08:06 PM (IST)

India's Got Latent Season 2: आलिया भट्ट, इंडियाज गॉट लैटेंट के नए सीजन में आईं, जहां समय रैना ने उन्हें रोस्ट किया।

समय रैना के शो में आलिया भट्ट हुईं रोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय रैना के शो में आलिया भट्ट हुईं रोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमाम विवाद के बाद फिर से समय रैना (Samay Raina) अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन (India's Got Latent Season 2) के साथ लौट आए हैं। इस सीजन की पहली मेहमान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) बनीं।

समय रैना के शो का पहला एपिसोड जारी हो गया है। इस शो में कॉमेडियन ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया और कान्स अपीयरेंस का भी जिक्र किया। ऐल्फा (Alpha) स्टार भी समय को जवाब देने में जरा भी नहीं झिझकीं। 

समय रैना ने किया आलिया को रोस्ट

दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में मस्ती भरे अंदाज में समय रैना ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया। कॉमेडियन ने एक्ट्रेस से कहा, "आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां हैं।" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "हां मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है।" यह सुनते ही समय ने तुरंत कहा, "मैंने भी 'जिगरा' देखकर पछतावा किया था।" उनकी यह बात सुनते ही कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

आलिया भट्ट ने दिया करारा जवाब

मगर आलिया भट्ट भी समय रैना को जवाब देने से चूकीं नहीं। उन्होंने कहा, "कम से कम तुमने पिक्चर देखी। मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए तुम्हारा धन्यवाद।" इसके बाद फिर से कॉमेडियन ने उन्हें रोस्ट किया। उन्होंने कहा, "लेकिन सच कहूं तो आलिया जी आपके बगल में बैठकर मैं बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं... आपके हसबैंड का।" इसके बाद उन्होंने कहा कि आपका भी फैन हूं।

यह भी पढ़ें- 'गालियां तो पड़ेंगी...' OTT पर आएगा Samay Raina का शो, खास तरीके से India's Got Latent Season 2 की हुई घोषणा

 

ऐल्फा की रिलीज डेट

आलिया भट्ट और शरवरी इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में अपनी आगामी फिल्म ऐल्फा के प्रमोशन के लिए गईं। दोनों इन दिनों स्पाई थ्रिलर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शिव रवैल निर्देशित यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- India's Got Latent 2: समय रैना के शो में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, कब और कहां स्ट्रीम होगा Alpha स्पेशल शो?