विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Got Latent की वापसी पर Samay Raina की मजेदार अपडेट, कमबैक टूर का भी कर दिया ऐलान

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 14 May 2025 11:55 AM (IST)

कई महीने के विवाद के बाद Samay Raina ने पब्लिक अपीरियंस दी है। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते उनके ...और पढ़ें

कई महीनों बाद नजर आए समय रैना (Photo Credit- X)
कई महीनों बाद नजर आए समय रैना (Photo Credit- X)

HighLights

  1. कई महीनों बाद नजर आए समय रैना
  2. ग्लोबल टूर में करेंगे शानदार कमबैक
  3. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Samay Raina on India Got Latent Return: मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में पैपराजी के एक सवाल ने उन्हें स्पॉटलाइट में ला दिया, और उनका जवाब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। यह घटना उनके विवादास्पद शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़ी है, जिसने फैंस और आलोचकों का ध्यान खींचा।

पैपराजी के सवाल ने मचाया हंगामा

समय रैना हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आए, जहां पैपराजी ने उनसे पूछा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट कब वापस आ रहा है?' यह सवाल सुनते ही समय का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'भाई, अभी तो मैं खुद नहीं जानता!' उनका यह मजेदार और हैरान करने वाला जवाब कैमरे में कैद हो गया और मिनटों में वायरल हो गया है।

Photo Credit- Instagram

यह पहली बार था जब समय ने विवाद के बाद इस शो के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहा। फरवरी 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी चर्चा में है, और इस सवाल ने उस आग में और घी डाल दिया।

ये भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौट रही Dhadkan, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर इस दिन होगी री-रिलीज

सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन

समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। कुछ फैंस ने उनके बेबाक अंदाज की तारीफ की और कहा, "समय जैसा कोई नहीं!" वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके जवाब को टालमटोल वाला बताया और शो की वापसी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "विवाद के बाद भी समय का कॉन्फिडेंस कमाल है!" यह वीडियो न सिर्फ फैंस बल्कि आलोचकों के बीच भी बहस का विषय बन गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्या है 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद?

'इंडियाज गॉट लेटेंट' समय रैना का पॉपुलर यूट्यूब शो है, जो अपने अनोखे ह्यूमर के लिए जाना जाता है। लेकिन फरवरी 2025 में शो में कुछ टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद समय को भारी आलोचना झेलनी पड़ी। इस घटना ने शो के भ का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

समय रैना का यह वायरल रिएक्शन फैंस के बीच उत्साह और सवाल दोनों पैदा कर रहा है। क्या 'इंडियाज गॉट लेटेंट' जल्द वापसी करेगा? समय का जवाब भले ही मजाकिया था, लेकिन इसने शो के भविष्य पर चर्चा को फिर से हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें- 'फ्यूचर बताने गई हैं तोता लेकर', Urvashi Rautela का ताज नहीं, तोता बना Cannes 2025 का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन