विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samantha Ruth Prabhu: अंधेरी रात में 8 डिग्री सेल्सियस में ट्रेनिंग करती दिखाईं दी सामंथा रुथ प्रभु

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 21 Feb 2023 12:50 AM (IST)

सामंथा प्रभु इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम ...और पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu was seen training in the dark night at 8 degree Celsius, via instagram
Samantha Ruth Prabhu was seen training in the dark night at 8 degree Celsius, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भयंकर ठंड में ट्रेनिंग करती नजर आ रहीं हैं। सामंथा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नैनीताल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में ट्रेनिंग करती दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

सामंथा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप पोस्ट की जिसमें वो अपनी टीम के साथ रात में बाहर प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में, सामंथा ने अपने बालों को पीछे बांधते हुए पीच स्पोर्ट्सवियर और जूते पहने हैं।

मुक्केबाजी सीखती दिखीं सामंथा

वीडियो में, सामंथा के पास दस्ताने हैं और उनके क्रू उन्हें मुक्केबाजी सिखा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरा पसंदीदा आदमी yannickben। जिसके साथ सामंथा ने इमोजी लगाते हुए लोकेशन में नैनीताल को टैग किया और 8 डिग्री तापमान लिखा।

नीम किरबोली बाबा धाम भी गई थीं एक्ट्रेस

सामंथा ने एक तीर्थ स्थल की तस्वीर भी शेयर की। फोटो में हरियाली से घिरा एक मंदिर दिखा। जिस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल का इमोजी जोड़ा और लोकेशन में नीम किरबोली बाबा काइची धाम को टैग किया। तस्वीर को एक पुल से क्लिक किया गया था और इसमें मंदिर के पास एक बिल्डिंग भी दिखाई दी।

पलानी मुरुगन मंदिर के भी किए थे दर्शन

पिछले हफ्ते सामंथा ने तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर के दर्शन किए थे। जिसकी कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं थीं। जिसमें समांथा मंदिर में पूजा करती नज़र आईं थीं। समांथा ने मंदिर की 600 सीढ़ियां चढ़कर हर सीढ़ी पर कपूर जलाया था।

समांथा के साथ निर्देशक सी प्रेम कुमार भी थे। सामंथा फिलहाल मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी का इलाज करा रही हैं। जिस वजह से वो मंदिर में मास्क पहनें दिखीं।

फिल्म शाकुंतलम के रिलीज की तैयारी

सामंथा गुनशेखर द्वारा बनाई गई फिल्म शाकुंतलम की रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म अप्रैल में तेलुगु, हिंदी और तमिल में रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक, ड्रामा फिल्म में देव मोहन भी हैं। शाकुंतलम फिल्म कालिदास के ऊपर है। जिसमें शकुंतला और राजा दुष्यंत के साथ उनकी प्रेम कहानी है। जिसमें ऋषि दुर्वासा का श्राप भी दिखाया गया है।

ऊं अंटावा से बटोरी थीं वाहवाही

सामंथा का पुष्पा फिल्म का गाना ऊं अंटावा खूब पॉपुलर हुआ था। सामंथा के डांस से लेकर गाने के बोल सबकुछ खूब लोकप्रिय हुआ था और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हुई थी। तब से उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने खोला अपनी सबसे बुरी आदत का सच, बताया उन्हें किस चीज से लगता है डर

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने खोला अपनी सबसे बुरी आदत का सच, बताया उन्हें किस चीज से लगता है डर